फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Parivartan Yatra is not for gaining power but for change: Abhay Chautala

परिवर्तन यात्रा सत्ता प्राप्ति नहीं बल्कि बदलाव के लिए : अभय चौटाला

Tue, 04 Jul 2023 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 04 Jul 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Parivartan Yatra is not for gaining power but for change: Abhay Chautala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नरवाना। इनेलो के प्रधान महासचिव एवं ऐलानाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में परिवर्तन पदयात्रा सोमवार को फतेहाबाद के समैण गांव से होते हुए जींद जिले के गांव खरड़वाल में पहुंची। इसके बाद यह यात्रा नेहरा, अमरगढ़ व फुलिया कलां जाएगी और रात्रि विश्राम गांव जुलहेडा में होगा। यात्रा के जींद जिला में पहुंचने पर हलका नरवाना इनेलो प्रधान अंग्रेज सिंह नैन ने स्वागत किया। इस दौरान विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो की यह परिवर्तन यात्रा सत्ता प्राप्ति के लिए नहीं बल्कि बदलाव के लिए है।
उन्होंने कहा कि आम और गरीब आदमी के जीवन में बड़ा बदलाव लाने के लिए यह यात्रा की जा रही है। आज सभी लोग राज में बदलाव चाहते हैं क्योंकि इन लोगों ने भाजपा के जुमलों, कांग्रेस की कारगुजारियों और जजपा की नीतियों को देख और जान लिया है। आज हर तरफ लोग महंगाई और भ्रष्टाचार के कारण आहत हैं। गरीब आदमी के सामने उसके परिवार को पालने का सबसे बड़ा संकट खड़ा है लेकिन सत्ताधारी लोग सिवाय झूठ के उनकी झोली में कुछ नहीं डाल रहे हैं। अभय चौटाला ने कहा कि इनेलो सरकार में लोगों ने देखा और पाया कि इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने जो कहा वह करके दिखाया। बेरोजगारी को हरियाणा से खत्म किया गया, कामगारों को काम मिला और मजदूरों को बुनियादी सुविधाएं प्रदान की गई।
विज्ञापन

कहा कि पिछले करीब 18 साल से सभी वर्ग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के काम धंधे चौपट हैं। आढ़तियों के साथ इस सरकार ने बुरा बर्ताव किया है। चौटाला ने भरोसा दिलाया कि परिवर्तन यात्रा राजनीति में न केवल एक नया इतिहास लिखेगी बल्कि इनेलो की सरकार बनेगी। सरकार बनने के बाद हरियाणा को एक विकसित राज्य बनाया जाएगा ताकि हर वर्ग खुशहाली की डगर पर कदम रख सके। उन्होंने कहा कि गरीबों के खातों में 15-15 लाख डलवाने के नाम पर वोट तो हासिल कर लिए मगर गरीब आदमी जुमलों के जाल में ही फंसा रहा। अब बदलाव का वक्त है। इस दौरान मुख्य रुप से जिला प्रधान रामफल कुंडू, युवा जिला प्रधान प्रदीप खरल, सुदेश चोपङा, सूबे सिंह लोहान, कुलबीर रसीदां रामफल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed