{"_id":"688d0c5857e6734ca800e534","slug":"parichay-sammelan-is-helpful-in-preventing-social-evils-like-dowry-system-dr-rajkumar-jind-news-c-199-1-jnd1002-138651-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिचय सम्मेलन दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराइयों को रोकने में सहायक : डॉ. राजकुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिचय सम्मेलन दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराइयों को रोकने में सहायक : डॉ. राजकुमार
Sat, 02 Aug 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
01जेएनडी03-बैठक में भाग लेते हुए जजपा कार्यकर्ता। संवाद
जींद। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा की ओर से सात सितंबर को महाराजा अग्रसेन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जींद में होने वाले विवाह योग्य अग्रवाल परिचय सम्मेलन को लेकर अग्रवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल ने शहरों के दौरे करने शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में अग्रवाल समाज के वरिष्ठ नेता पतराम तायल की ओर से जुलाना में बैठक का आयोजन किया गया।
डॉ. राजकुमार गोयल ने कहा कि हरियाणा समेत आसपास के राज्यों में शादी के लिए योग्य वर वधु का मिलना एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।कम लिंगानुपात, बिचौलियों की खत्म होती भूमिका, एकांकी परिवार व अन्य कई कारणों से हमारे बेटे-बेटियों के रिश्ते नहीं हो पा रहे। उनकी उम्र बढ़ती जा रही है।
इस समस्या को देखते हुए अखिल भारतीय अग्रवाल समाज की ओर से सात सितंबर को जींद में वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़ और अन्य जगह से भारी संख्या में अग्रबंधु शामिल होंगे। इस सम्मेलन में पंजीकृत युवक-युवतियां अपने जीवनसाथी के चयन के लिए मंच पर परिचय देंगे।
विज्ञापन
सावर गर्ग और रामधन जैन ने कहा कि बदलते सामाजिक परिवेश में परिचय सम्मेलन समय की आवश्यकता बन चुका है। यह मंच न केवल वर-वधू के चयन को सहज बनाता है बल्कि दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराइयों को भी रोकने में सहायक है। इसके माध्यम से तलाकशुदा, विधवा या विधुर युवक युवतियों के लिए भी सम्मानजनक पुनर्विवाह का मार्ग प्रशस्त होता है।
इस अवसर पर पवन बंसल, सोनू जैन, मीनू अग्रवाल, हरिओम बाली, विनोद तायल, सुरेंद्र तायल, पवन बंसल, पवन गर्ग, सोनू जैन, तुलसी राम सिंगला, हरि मोहन जिंदल, अजय तायल, सोनू जिंदल, पुरुषोत्तम गोयल, कमलेश तायल, तरुण गर्ग, राहुल तायल, अंकित जिंदल, लोकेश तायल, प्रदीप तायल, महेंद्र तायल, शशि तायल, पवन तायल और राहुल सिंगला भी मौजूद रहे।