{"_id":"56fc2aca4f1c1b407bf00661","slug":"para-olympic-national-monu-won-gold-medal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल पैरालिंपिक में छाया जींद का मोनू।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल पैरालिंपिक में छाया जींद का मोनू।
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक
Updated Thu, 31 Mar 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
स्वर्ण पदक के साथ विजेता।
- फोटो : file photo
पंचकूला में हुई 16वीं नेशनल पैरालिंपिक चैंपियनशिप में खटकड़ गांव के मोनू खटकड़ का दबदबा रहा। उन्होंने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा के बल पर दो गोल्ड और एक ब्रांज मेडल जीता। जीत की खबर से उनके गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।
गांव पहुंचने पर बुधवार को खटकड़ का भव्य स्वागत किया। खटकड़ ने 200 मीटर, 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण जबकि लंबी कूद में कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। ग्रामीणों ने कहा कि नेशनल में तीन पदक जीतकर लौटना अहम उपलब्धि है। शहीद भगत सिंह युवा परिषद के प्रधान विरेंद्र आर्य ने बताया कि मोनू इससे पहले 14 मार्च से 21 मार्च तक दुबई में हुई अंतराराष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी प्रतिभागी रह चुके है। कोच कुलदीप खटकड़ ने विजेता खिलाड़ी को जीत की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।