{"_id":"5ee274bc8ebc3e42b32033c5","slug":"panchayat-in-sadar-police-station-to-settle-the-case-the-victim-got-corona-positive-then-the-five-in-house-quarantine-including-the-station-in-charge-jind-news-rtk5590282153","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामला निपटाने के लिए सदर थाना में की पंचयात, पीड़ित कोरोना पॉजिटिव मिला तो थाना प्रभारी सहित पांच हुए होम क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामला निपटाने के लिए सदर थाना में की पंचयात, पीड़ित कोरोना पॉजिटिव मिला तो थाना प्रभारी सहित पांच हुए होम क्वारंटीन
विज्ञापन
महिला से उसके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेती महिला स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : Jind
जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहे हैं। अब तक जिले में 75 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि एक को लेकर अभी तक सस्पेंस बना हुआ है। कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के चलते अब सदर थाना प्रभारी सहित पांच पुलिसकर्मियों को होम क्वारंटीन किया गया है। इससे पहले कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने पर जुलाना थाना प्रभारी सहित 14 लोगों को भी होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं वीरवार को जिले में चार लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई, जबकि एक का पता नहीं चल पाया है। पते में महज सेक्टर 11 लिखा गया है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने उस व्यक्ति की पहचान के लिए दिनभर सेक्टर 11 में पसीना बहाता रहा।
दरअसल आठ जून को करसोला गांव में दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। एक पक्ष ने आरोप लगाया है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की, जिसमें उनके पांच लोग घायल हो गए। इनमें से जींद के नागारिक अस्पताल से दो लोगों को गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया था। वहां पर उसका कोरोना टेस्ट हुआ और नौ जून को उसे छुट्टी दे दी गई। इसके बाद पीड़ित पक्ष पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने की शिकायत लेकर दस जून को एसएसपी कार्यालय पहुंचा, लेकिन उसे सदर थाना भेज दिया गया। यहां पर पुलिस द्वारा पंचायत करवाई गई। अब होम क्वांरटीन किए गए पांचों पुलिसकर्मी पंचायत में शामिल थे। पीजीआई में दाखिल 80 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट वीरवार को पॉजिटिव आई है।
सेक्टर 11 के व्यक्ति को ढूंढने को घर-घर दस्तक दे रही टीम
वीरवार को स्वास्थ्य विभाग के पास तीन लोगों की रिपोर्ट आई। इनमें से दो लोगों का पता साफ नहीं दिया गया था। सिर्फ सैंपल आईडी दी गई। इससे उनको ढूंढना काफी मुश्किल हुआ। इन दोनों ही मामलों में कोरोना संक्रमित लोगों के सैंपल जींद से बाहर लिए गए हैं। हालांकि एक व्यक्ति को स्वास्थ्य विभाग ने ढूंढ लिया, लेकिन वीरवार शाम तक सेक्टर 11 निवासी व्यक्ति की तलाश जारी रही। इस व्यक्ति का सैंपल 31 मई को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में हुआ है। वहां से अब उसकी रिपोर्ट आई है और इसमें पता पूरा नहीं मिला। इसके चलते दिन स्वास्थ्य विभाग की टीम सेक्टर 11 में भटकती रही।
विज्ञापन
चार लोग आए पॉजिटिव
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वीरवार को चार लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें एक व्यक्ति डिडवाड़ा गांव का है। दूसरा सुदकैन कलां का, तीसरा बरसोला गांव का और चौथा फतेहगढ़ गांव का है। वहीं सेक्टर 11 निवासी व्यक्ति की पहचान नहीं हो पा रही है। फतेहगढ़ निवासी युवक पिछले तीन महीने से गुरुग्राम में ही रह रहा है। वह गांव नहीं आया है। सुदकैन कलां निवासी युवक तीन दिन पहले गांव आया था और जींद के नागरिक अस्पताल में जांच करवाई थी।
कोरोना संक्रमित व्यक्ति न केवल सदर थाना में गया है, वह एसएसपी कार्यालय भी पहुंचा है। ऐसे में एहतियात के तौर पर कुछ लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। लोगों को चाहिए कि घरों से नहीं निकलें। इस प्रकार की पंचायत होने से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
अश्विन शैणवी, डीआईजी।
गांव के 15 लोग थे साथ
वहीं बुधवार को जब बरसोला गांव के लोग एसएसपी कार्यालय व सदर थाना पहुंचे तो 15 लोग थे। अब स्वास्थ्य विभाग इन लोगों की जानकारी भी जुटा रहा है। हालांकि कोरोना पीड़ित व्यक्ति के परिजनों ने बताया कि उनसे स्वास्थ्य विभाग ने कोई संपर्क नहीं किया है। वे पूरा सहयोग देंगे और सभी लोगों के सैंपल दिए जाएंगे।
फतेहगढ़ निवासी युवक गांव में नहीं आया है, ऐसे में वहां जांच की जरूरत नहीं है। अन्य सभी मामलों में संपर्क के लोगों की पहचान की जा रही है। एक रिपोर्ट सेक्टर 11 निवासी व्यक्ति की आई है। इसकी तलाश की जा रही है। इसके लिए दोबारा ई-मेल भेज कर पूरा पता मांगा जाएगा।
डॉ. पालेराम, डिप्टी सिविल सर्जन।

जींद शहर में एक महिला से उसके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेती स्वास्थ्य कर्मी।- फोटो : Jind

जींद शहर में लोगों के स्वास्थ्य का सर्वेक्षण करता स्वास्थ्य कर्मी।- फोटो : Jind