फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   panchayat election

प्रथम चरण का मतदान कल, थम गया चुनाव प्रचार

Sat, 09 Jan 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
ब्यूरो/अमर उजाला जींद Updated Sat, 09 Jan 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन

प्रथम चरण में होने वाले जींद व सफीदों खंडों के पंचायती राज चुनावों के लिए प्रचार अभियान शुक्रवार से थम गया। सफीदों व जींद खंडों में रविवार को मतदान होगा। प्रचार अभियान के अंतिम दिन उम्मीदवारों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। वहीं, प्रशासन ने भी शांतिपूर्ण चुनाव करवाने के लिए कमर कस ली है। पुलिस ने शुक्रवार को जींद शहर में फ्लैग मार्च किया।

विज्ञापन


जींद खंड में 275 मतदान केंद्रों पर पांच जिला परिषद, 30 पंचायत समिति, 66 सरपंच और 713 पंचों के लिए मतदान होगा। जींद खंड में 129696 मतदाता इन उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। सफीदों खंड में 85973 मतदाता चार जिला परिषद, 25 पंचायत समिति, 45 सरपंच व 474 पंचों को चुनेंगे। यहां कुल 176 मतदान केंदों पर वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन


अलेवा में आये 35 नामांकन
तीसरे चरण के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया के तहत अलेवा खंड कार्यालय शुक्रवार तक पंचायत समिति के सदस्यों द्वारा करीब 35 नामांकन किए हैं। रिटर्निंग अधिकारी अशोक कुमार रावत ने बताया कि पंचायत समिति, सरपंच तथा पंच पद के लिए कोई भी पात्र उम्मीदवार नौ जनवरी तक अपने नामांकन जमा करवा सकते हैं। 11 जनवरी से नामांकन पत्रों की जांच शुरू कर दी जाएगी तथा 13 जनवरी को दोपहर तीन बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलाना में 33 ने भरे पर्चे
जुलाना खंड में पंचायतीराज संस्थाओं के तीसरे चरण के तहत नामांकन के चौथे दिन ब्लॉक समिति में 12 महिलाओं सहित 33 उम्मीदवारों ने नामांकन किए। नामांकन के तीसरे दिन 22 व दूसरे दिन 12 नामांकन जमा हुए थे। 26 वार्डों के लिए अब तक ब्लॉक समिति में 67 लोगों ने नामांकन किए हैं।

सरपंच पद के लिए दूसरे दिन 16 फार्म जबकि पंचों के 21 नामांकन हुए थे। तीसरे दिन सरपंच पद के लिए 20 महिलाओं सहित 43 लोगों ने व दूसरे दिन 16 लोगों ने नामांकन किया था। पंच के लिए 66 लोगों ने, जिसमें 17 महिलाएं एवं 49 पुरुष व दूसरे दिन पंचों के 21 नामांकन हुए थे। शनिवार को नामांकन करने का आखिरी दिन है।

ब्लॉक समिति के लिए आए 67 नामांकन
जुलाना ब्लॉक मे शनिवार को नामांकन करने की अंतिम तिथि है। ब्लॉक समिति के 26 वार्डों के लिए अब तक 67 लोगों ने पर्चें भरे हैं। 11 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 13 जनवरी को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। इसी दिन चुनाव मैदान में रहे प्रत्याशियों में चुनाव चिन्ह आबंटित किए जाएंगे।
दलीप सिंह खर्ब, तहसीलदार जुलाना।

45 गांवों में 187 उम्मीदवार चुनाव मैदान में
उचाना। 45 गांवों में 187 उम्मीदवार चुनाव के मैदान में डटे हैं। नामांकन वापस लिए जाने के अंतिम दिन 98 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिए। इसमें 65 पुरुष, 33 महिला उम्मीदवार रहीं। सरपंच पद ेको लेकर आवेदन करने वालों के सात फार्म रद्द हुए। बीडीपीओ शंकर लाल गोयल ने बताया कि पंच पद को लेकर 177 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। इसमें 113 पुरुष, 64 महिलाएं है। 56 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापिस लिया। 56 उम्मीदवारों के फार्म पूरे नहीं होने से रद्द हो गए।


पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने शहर सहित सभी 65 गांवों में फ्लैग मार्च किया है। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों को मतदान के दौरान शांति बनाने की अपील की है। पुलिस ने सुरक्षा की स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक कदम उठाने की रणनीति बनाई। इस दौरान करीब 250 पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed