फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Padmashree awardee told students the importance of voting

Jind News: पद्मश्री अवॉर्डी ने छात्रों को बताया मतदान का महत्व

Thu, 04 Apr 2024 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 04 Apr 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Padmashree awardee told students the importance of voting
03जेएनडी28: कार्यक्रम में शपथ लेते हुए अतिथिगण व विद्यार्थी। संवाद
सफीदों। राजकीय कॉलेज में एलेक्ट्रोलर लिटरेसी क्लब की ओर से बुधवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि पद्मश्री अवॉर्डी महावीर गुड्डू रहे तो अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. तनाशा हुड्डा ने की।
विज्ञापन

इस दौरान अतिथियों और विद्यार्थियों ने अपने मत का सदुपयोग करने की शपथ ली और अन्य लोगों को भी 25 मई को मतदान के लिए जागरूक करने का संकल्प लिया। इस मौके पर छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके सभी का मन मोह लिया। महावीर गुड्डू ने छात्रों को मतदान के महत्व के बारे में समझाते हुए कहा कि वे 26 अप्रैल तक अपना वोट बनवा सकते हैं। मतदान करके लोकतंत्र के महापर्व में अपना सहयोग दें। इससे मनपसंद स्थायी व निष्पक्ष सरकार बनेगी। एक-एक वोट देश के भविष्य के निर्माण की साक्षी बनेगी।
विज्ञापन

प्राचार्य डाॅ. तनाशा हुड्डा ने कहा कि यह कार्यक्रम समाज में जागरूकता बढ़ाने का एक साहसिक कदम है। इससे लोकतांत्रिक मूल्यों को प्रोत्साहित किया जा सकता है। इस अवसर पर प्रोफेसर धर्मेंद्र, डाॅ. प्रदीप शर्मा, डाॅ. अंजू शर्मा, डाॅ. जयविंद्र शास्त्री, डाॅ. राजेश, डाॅ. शंकर, ज्योति कवल, मंजू देवी, मनिता, डाॅ. रुचि भरद्वाज, मोनिका व विकास बंसल मौजूद रहे।

03जेएनडी28: कार्यक्रम में शपथ लेते हुए अतिथिगण व विद्यार्थी। संवाद

03जेएनडी28: कार्यक्रम में शपथ लेते हुए अतिथिगण व विद्यार्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed