फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Paddy arrival was less than last year

Jind News: गत वर्ष से कम रही धान की आवक

Fri, 01 Nov 2024 10:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 01 Nov 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
Paddy arrival was less than last year
उचाना। मंडी में इस समय बाजरा, कपास और धान की विभिन्न किस्मों की आवक हो रही है। गत वर्ष की अपेक्षा इस बार आवक कम हो रही है। मार्केट कमेटी के रिकॉर्ड के अनुसार अब तक 1509 धान की आवक 92320 क्विंंटल हुई है। गत वर्ष अब तक 153936 क्विंंटल आवक हुई थी। गत वर्ष की अपेक्षा अब तक 61616 क्विंंटल धान कम आया हुआ है।
विज्ञापन

ऐसे ही बासमती धान की आवक मंडी में अब तक 26390 क्विंंटल हुई है। गत वर्ष 54057 क्विंंटल आवक हुई थी। इस बार पिछली बार से 27707 क्विंंटल कम धान आया है। पीआर धान की आवक इस बार 96214 क्विंंटल है। गत वर्ष इन दिनों 198680 क्विंंटल आवक हुई थी। इस साल 102466 क्विंंटल कम धान की आवक हुई है। कपास की आवक इन दिनों 19697 क्विंंटल हुई है। गत वर्ष 25646 क्विंंटल हुई थी। इस बार गत वर्ष की अपेक्षा 5949 क्विंंटल आवक कम हुई है। बाजरे की आवक अब तक 11102 क्विंंटल हुई है। गत वर्ष इन दिनों 18041 क्विंंटल आवक हुई थी। इस साल 6939 क्विंंटल कम आवक हुई है।
विज्ञापन

किसान प्रताप, सुभाष, बलजीत ने कहा कि इस बार गत वर्ष की अपेक्षा भाव भी कपास का छोड़कर धान का कम है तो आवक भी कम है। इस बार फसल की आवक, भाव कम होने से किसान को नुकसान है। कपास का भाव गत वर्ष से अधिक है, लेकिन आवक कम हो रही है। ऐसे में कपास की फसल भी किसानों के लिए फायदे साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्केट कमेटी सचिव संदीप कासनिया ने बताया कि अब तक धान की 1509 किस्म की आवक 92320 क्विंंटल हुई है। गत वर्ष इन दिनों तक 153936 क्विंंटल हुई थी। इस साल 61616 क्विंंटल कम धान आया है। बासमती धान अब तक 26390 क्विंंटल हुई है। गत वर्ष 54057 क्विंंटल आवक हुई थी। इस बार 27707 क्विंंटल आवक कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed