फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Outsourced workers demonstrated for two hours on demands

मांगों को लेकर आउटसोर्स कर्मचारियों ने दो घंटे तक किया प्रदर्शन

Fri, 28 May 2021 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Outsourced workers demonstrated for two hours on demands
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ और हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ की जिला कार्यकारिणी के आह्वान पर आउटसोर्स कर्मचारियों ने कंडेला, उझाना, अलेवा, खरकरामजी, जुलाना, कालवा, मुआना, नरवाना, उचाना और सफीदों में अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष आर्य कुलदीप ने बताया कि रोष-धरना को हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शर्मा के अलावा भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष कर्मवीर संधू, जितेंद्र वत्स व आउटसोर्सिंग विंग के प्रभारी मनीष कुमार ने संबोधित किया। नरवाना में ओमवीर सिंह, सफीदों में विकास, उझाना में बलिंद्र आर्य, कंडेला में संदीप कुमार, अलेवा में रमेश कुमार, जुलाना में रविंद्र कुमार, कालवा में अनिल कुमार, उचाना में सोनू बूरा ने धरने की अध्यक्षता की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संगठन का शिष्टमंडल वीरवार को सिविल सर्जन कार्यालय में सिविल सर्जन डॉ. मंजीत सिंह से कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं को लेकर मिला। उनसे आग्रह किया गया कि आउटसोर्स के तहत लगे कर्मचारियों की ठेकेदार द्वारा अनावश्यक रूप से किए गए तबादलों को रद्द किया जाए। इस पर सिविल सर्जन कई बार पहले भी सहमति जता चुके हैं, लेकिन बैठक में मौजूद ठेकेदार के प्रतिनिधि ने सिविल सर्जन के सामने पहले किए गए तबादलों को रद्द करने से मना कर दिया और सिविल सर्जन मूकदर्शक बने बैठे रहे। इस पर संगठन ने कड़ा संज्ञान लेते हुए तुरंत बैठक का बहिष्कार करके नारेबाजी शुरू कर दी और निर्णय किया कि संगठन शुक्रवार व शनिवार को सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व नागरिक अस्पतालों पर विरोध स्वरूप दो घंटे का प्रदर्शन करेगा। इसी निर्णय के तहत शुक्रवार को यह प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चेताया कि अगर समय रहते कर्मचारियों की नियुक्ति सूची सूची जारी नहीं की जाती व अनावश्यक रूप से किए गए तबादलों को रद्द नहीं किया जाता तो सोमवार को सिविल सर्जन कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया जाएगा। इसकी पूर्ण जिम्मेदारी ठेकेदार व स्वास्थ्य विभाग के जिला प्रशासन की होगी। इसी कड़ी में शनिवार को भी सुबह दस बजे से लेकर 12 बजे तक प्रदर्शन किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed