{"_id":"6988d547205de0f6250eb3e0","slug":"organizing-free-surgical-check-up-camp-jind-news-c-199-1-sroh1009-148226-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"बौखलाकर कांग्रेस नेता भाजपा पर लगा रहे झूठे आरोप : सुनील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बौखलाकर कांग्रेस नेता भाजपा पर लगा रहे झूठे आरोप : सुनील
Sun, 08 Feb 2026 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
08जेएनडी16: नवनियुक्त कार्यक्रम में कर्मचारियों के साथ विधायक सुनील सांगवान। स्रोत : कर्मचारी
जींद। चरखी दादरी के भाजपा विधायक सुनील सांगवान ने कांग्रेस द्वारा भाजपा पर लगाए जा रहे वोट चोरी के आरोपों पर रविवार को जाट धर्मशाला में पलटवार किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में तीसरी बार बनी भाजपा सरकार साफ और पारदर्शी जनादेश का परिणाम है। जो मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर जनता के भरोसे से संभव हुआ है।
विधायक सांगवान प्रदेश स्तरीय नव नियुक्त कर्मचारी भाईचारा सम्मेलन में मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि लगातार तीसरी हार से बौखलाकर कांग्रेस नेता भाजपा पर झूठे आरोप लगा रहे हैं जबकि सच्चाई यह है कि जनता ने विकास, पारदर्शिता और सुशासन के आधार पर भाजपा को समर्थन दिया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन में सरकारी नौकरियां पर्ची-खर्ची से मिलती थीं जबकि भाजपा सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन करते हुए बिना पर्ची और बिना खर्ची के हजारों युवाओं को मेरिट के आधार पर रोजगार दिया है। सम्मेलन के बाद जाट धर्मार्थ सभा ने विधायक सांगवान को सम्मानित करते हुए दादरी से जींद तक राजा वाली सड़क पर बस सेवा शुरू करने की मांग उठाई। संवाद