फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Orders ordered to take strict action against black marketing of oxygen cylinders

ऑक्सीजन सिलिंडर की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए दिए आदेश

Fri, 30 Apr 2021 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Orders ordered to take strict action against black marketing of oxygen cylinders
बहुत गुप्त कार्यक्रम के तहत जींद पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक कर चिकित्सा व्यवस्था की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि सभी को मिलकर वायरस को हराना है। इस दौरान उनके साथ जींद के भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, भाजपा के जिला अध्यक्ष राजू मोर भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के पास कोरोना वैक्सीन, वेंटिलेटर, चिकित्सा उपकरणों तथा ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों में मरीजों के इलाज के लिए तमाम प्रबंध पूरे करें और आपसी तालमेल बनाए रखें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऑक्सीजन सिलिंडरों व अन्य चिकित्सा उपकरणों की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने मुख्यमंत्री को बताया कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए जिले में पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं। परिस्थितियों को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा अतिरिक्त प्रबंध किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन सिलिंडर व अन्य चिकित्सा संसाधनों की कालाबाजारी रोकने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिले में 22 छापा मारकर 126 ऑक्सीजन सिलिंडर जब्त किए जा चुके हैं। गंगापुत्रा अस्पताल में बेडों की संख्या को 100 से बढ़ाकर 300 कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed