{"_id":"6595ab1315b7440af00b11d4","slug":"ops-mahasankalp-rally-will-prove-to-be-a-milestone-jogendra-lohan-jind-news-c-199-1-sroh1006-11166-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"मील का पत्थर साबित होगी ओपीएस महासंकल्प रैली : जोगेंद्र लोहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मील का पत्थर साबित होगी ओपीएस महासंकल्प रैली : जोगेंद्र लोहान
Thu, 04 Jan 2024 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 04 Jan 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
03जेएनडी29-ओपीएस महारैली को लेकर कर्मचारियों के साथ बैठक करते हुए कर्मचारी नेता। संवाद
जींद। पेंशन बहाली संघर्ष समिति ने 11 फरवरी को होने वाली ओपीएस संकल्प महारैली के लिए विभागीय दौरों की बिजली निगम से शुरुआत की।
बिजली निगम के सब डिवीजन एक, सब डिवीजन-2 और सिटी सब डिवीजन जींद के कार्यालयों में ओपीएस संकल्प महारैली में भागीदारी के लिए कर्मचारी साथियों से सहयोग की अपील की। जिला प्रधान जोगेंद्र लोहान ने बताया कि कर्मचारियों में ओपीएस संकल्प महारैली को लेकर पूरा जोश है और महारैली पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़कर पुरानी पेंशन को बहाल करवाने में मील का पत्थर साबित होगी।
रैली के लिए जिला स्तरीय पोस्टर और स्टीकर के साथ अबकी बार, सहपरिवार नारा जारी किया गया है। इस अवसर पर राज्य कार्यकारिणी से अनूप लाठर, वजीर गांगोली, राजबाला, सुरेंद्र मान, देवीलाल जुलानी, सुरेंद्र जागलान, सुनील खटकड़, सुनील झांझ, प्रहलाद सिंह, सतीश पड़ाना, अमित खटकड़, राजीव रोहिल्ला मौजूद रहे।