फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Opposition to sewerage line being laid on Kaithal Road

कैथल रोड पर बिछाई जा रही सीवरेज लाइन का विरोध

Tue, 22 Feb 2022 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
Opposition to sewerage line being laid on Kaithal Road
ीद। जयति-जयति हिंदू महान संगठन और कैथल रोड कालोनी के लोगों ने सोमवार को कैथल रोड पर बिछाई जा रही पुरानी सीवरेज लाइन के विरोध में नारेबाजी की। उन्होंने डीसी को ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने बताया कि कैथल रोड से जो पुरानी सीवरेज लाइन बिछाई गई है वह नरवाना रोड से होकर अहिरका जाती है, जो हर समय ओवरफ्लो रहती है। इसके कारण सड़कों पर गंदा पानी जमा रहता है।
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय संयोजक अतुल चौहान ने बताया कि कैथल रोड, नरवाना रोड से लगभग 4 से 5 फीट नीचे है। इसके कारण पानी नरवाना रोड पर न जाकर कैथल रोड की सडक़ों पर आ जाता है। इस वजह से यहां दुर्गंध फैलती है। लोगों को बीमारी होने का डर बना रहता है। उन्होंने कहा कि अगर अमृत योजना के तहत डालने वाली सीवर पाइप लाइन कैथल रोड से ट्रैफिक थाने के सामने से होकर सीधा अहिरका जाए तो प्रतिदिन होने वाली सीवरेज की समस्या खत्म हो जाएगी, क्योंकि कैथल रोड स्थित राज नगर जींद की आखिरी कॉलोनी है, सारा पानी का फ्लो यहीं रहता है और ट्रैफिक थाना यहां से करीब 2 फीट नीचे है। अगर सीवरेज का कनेक्शन इसी लेन में हो तो इस समस्या का समाधान हो सकता है। मामले में डीसी ने आश्वासन दिया कि अधिकारियों से इस बारे में बात करके जल्द ही समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा। इस अवसर पर समुंद्र सिंह, राजेंद्र, प्रेम सिंह, महेंद्र, सुभाष सोनी, बॉबी, बजे सिंह, सोमबीर, मनोज व मुकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed