फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Opposition parties should come together to defeat BJP in Rajya Sabha elections: Hooda

राज्यसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए साथ आएं विपक्षी पार्टियां : हुड्डा

Sun, 23 Jun 2024 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 23 Jun 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Opposition parties should come together to defeat BJP in Rajya Sabha elections: Hooda
पत्रकार वार्ता में जानकारी देते पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा। संवाद
जींद। अगर प्रदेश के लोगों के प्रताड़ना का बदला लेना है तो भाजपा के खिलाफ सभी विपक्षी पार्टियां उनका समर्थन करें। कांग्रेस के पास विधायक कम होने के कारण वह अकेले राज्यसभा की खाली सीट को नहीं जीत सकती हैं। आज प्रदेश में अन्य पार्टियों के 12 विधायक हैं। यह सभी साथ दें तो भाजपा को राज्यसभा चुनाव में हराया जा सकता है। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शनिवार को सफीदों रोड पर एक निजी होटल में आयोजित जनसभा के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही।
विज्ञापन

किरण चौधरी और श्रुति चौधरी के पार्टी छोड़ने पर उन्होंने कहा कि राजनीति में लोगों का आना-जाना लगा रहता है। आज कांग्रेस सत्ता की दहलीज पर है। कुछ लोगों को यह हजम नहीं हो रहा है। इसके चलते वह पार्टी को नुकसान पहुंचाने की सोच रखते हैं। इन लोगों की यह चाल कामयाब नहीं होगी। हुड्डा ने कहा कि इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बननी तय है। इससे भाजपा डरी हुई है। जो घोषणा कांग्रेस कर रही है, उनको सरकार कॉपी करने में लगी हुई है। उनके कार्यकाल में जो प्लॉट गरीबों को दिए गए थे, सरकार ने सिर्फ उनका नाम बदलने का काम किया है। इसके बाद किसी भी जरूरतमंद को कोई प्लॉट नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed