{"_id":"671fe1cb470e4763df0292f4","slug":"one-more-accused-arrested-in-aryans-murder-jind-news-c-199-1-sroh1009-124972-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: आर्यन की हत्या में और एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: आर्यन की हत्या में और एक आरोपी गिरफ्तार
Tue, 29 Oct 2024 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 29 Oct 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आर्यन की हत्या में संलिप्त आरोपी अमरीक। स्रोत : पुलिस प्रवक्ता
जींद। सीआईए नरवाना ने आर्यन की हत्या के मामले में और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान उझाना निवासी अमरीक के रूप में हुई है। आरोपी ने हत्या को अंजाम देने से पहले रेकी की थी।
21 अक्तूबर को नरवाना में ढाकल, बेलरखा व उझाना गांव के युवकों में कहासुनी को लेकर झगड़ा हुआ था। इसमें अमन, अजय उर्फ भूरिया, राहुल उझाना व अभिषेक उर्फ मोहित उर्फ बिल्ला बेलरखा ने तेजधार हथियारों से हमला कर आर्यन, जसमेर व मनदीप को घायल कर दिया था। गंभीर चोट लगने की वजह से आर्यन की मौत हो गई थी। इस मामले में 25 अक्तूबर को हत्या में शामिल नाबालिग समेत तीन आरोपियों को पकड़ लिया गया था। पकड़े गए आरोपियों ने बताया था कि हत्या से पहले अमरीक ने आर्यन की रेकी की थी। पुलिस अमरीक से पूछताछ कर रही है।