{"_id":"557eceee896301e2e00bbe2012ebb079","slug":"one-injured-in-road-accident-hindi-news-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे धुत एएसआई ने बाइक में मारी टक्कर, युवक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे धुत एएसआई ने बाइक में मारी टक्कर, युवक गंभीर
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राइडर आठ पर तैनात एएसआई ने शराब के नशे में बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। युवक को गंभीर हालात में सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया गया।
चिकित्सकों ने युवक की गंभीर हालात देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने एएसआई का सामान्य अस्पताल में मेडिकल करवाया। जहां पर शराब पीने की पुष्टि होने पर एसएसपी अभिषेक जोरवाल ने एएसआई को सस्पेंड कर दिया। पुलिस ने आरोपी एएसआई के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
रोहतक रोड चौड़ी गली निवासी दीपक गोयल शुक्रवार देर शाम किसी कार्य से रोहतक रोड बाईपास पर गया था। जब वह रोहतक रोड नाके से पास से निकल रहा था तो इसी दौरान राइडर आठ पर तैनात एएसआई रणधीर शराब के नशे में उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में युवक दीपक गोयल गंभीर रूप से घायल हो गया। राइडर पर तैनात एएसआई द्वारा टक्कर मारने का पता चलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और एएसआई के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
बाद में रोहतक रोड चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शराब पीकर राइडर चला रहे एएसआई को हिरासत में लेकर सामान्य अस्पताल में मेडिकल कराया। जबकि घायल युवक दीपक को गंभीर हालात में पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने युवक के परिजन की शिकायत पर एएसआई के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
एएसआई को किया सस्पेंड
एसएसपी अभिषक जोरवाल ने बताया कि शराब पीकर राइडर चलाने वाले एएसआई के खिलाफ मामला दर्ज करके सस्पेंड कर दिया है। रात को एएसआई को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल करवाया था।