फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   One accused arrested in woman's murder case

Jind News: महिला की हत्या मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Thu, 20 Feb 2025 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
One accused arrested in woman's murder case
जींद। कुचराना मार्ग पर छात्तर गांव के खेतों में महिला की हत्या के मामले में उचाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान छात्तर गांव निवासी जोगेंद्र के तौर पर हुई है। वीरवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी कि उसने महिला की हत्या क्यों की और इस हत्याकांड में और काैन लोग शामिल हैं।
विज्ञापन


19 फरवरी को छात्तर गांव के खेतों में बने कमरे में एक महिला का शव बरामद हुआ था। उसके सिर पर गहरी चोट के निशान थे और पास ही खून से सनी हुई कस्सी पड़ी थी। सूचना मिलने पर डीएसपी संजय कुमार, उचाना थाना प्रभारी कुलदीप ङ्क्षसह दल-बल और सीन ऑफ क्राइम टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए थे। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल नरवाना पहुंचाया था। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। महिला की पहचान अलीपुरा निवासी 50 वर्षीय ईश्वंती के रूप में हुई थी।
विज्ञापन

परिजनों ने जताई थी दुष्कर्म की आशंका

छात्तर गांव के खेत में बने कमरे में की गई महिला की हत्या के मामले में परिजनों ने दुष्कर्म करने की हत्या जताई थी। शिकायत ने पुलिस को दिए बयान में मृतका के भाई ने बताया था कि उसकी बहन के साथ हत्या से दुष्कर्म किए जाने की आशंका है। इसलिए पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच करे।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन

पुलिस ने हत्या के मामले में छात्तर गांव के जोगेंद्र को गिरफ्तार किया है। वीरवार को उसे अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड हासिल किया है। रिमांड के दौरान आरोपी से हत्या के कारण और इसमें कौन-कौन शामिल थे, इस बारे पूछताछ की जाएगी।

-संजय कुमार, डीएसपी, उचाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed