फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   On the orders of the Deputy Chief Minister, a scramble with the manager of the warehouse, who came to check the wheat

उपमुख्यमंत्री के आदेश पर गेहूं की जांच करने पहुंचे वेयर हाउस के मैनेजर से हाथापाई

Tue, 23 Jun 2020 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
On the orders of the Deputy Chief Minister, a scramble with the manager of the warehouse, who came to check the wheat
नगूरां परचेज केंद्र पर जांच करते अजय कुमार के साथ बहस करते लोग। - फोटो : Jind
नगूरां परचेज केंद्र पर स्टॉक में लगे खराब गेहूं की जांच के लिए पहुंचे कैथल वेयर हाउस के मैनेजर के साथ कुछ लोगों ने हाथापाई की। मैनेजर ने इस मामले की शिकायत पुलिस को दी है। इस स्टॉक में खराब गेहूं लगने की जांच के आदेश कैथल वेयर हाउस के मैनेजर अजय कुमार को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने दी थी।
विज्ञापन

मंगलवार को पंचकूला में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से कुछ लोग मिले। उन्होंने नगूरां परचेज केंद्र पर गेहूं के स्टॉक पर सवाल उठाते हुए कहा कि यहां खराब गेहूं लगया गया है। अपने चहेते लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए खराब गेहूं को सही दिखाया गया है। इस पर उपमुख्यमंत्री ने मामले की जांच के लिए कैथल वेयर हाउस के मैनेजर अजय कुमार को जांच के आदेश दिए। अजय कुमार मंगलवार शाम को ही जांच के लिए नगूरां परचेज सेंटर पहुंच गए। जब वह केंद्र पर लगे स्टॉक की जांच कर रहे थे तो कुछ लोग उनसे बहस करने लगे। मामला हाथापाई तक जा पहुंचा। मैनेजर ने इसकी शिकायत नगूरां पुलिस चौकी में दी। आढ़ती सुरेंद्र तथा राजेश ने बताया कि नगूरां वेयर हाउस मैनेजर अपने चहेतों का खराब गेहूं स्टॉक में लगवा रहा था, लेकिन उनके गेहूं को लगाने में आनाकानी कर रहा है। इस कारण उनकी गेहूं की पेमेंट आने में काफी परेशानी हो रही है। इस मामले की शिकायत उन्होंने डिप्टी सीएम से कर जांच की मांग की थी।
विज्ञापन

उच्च अधिकारियों को सौंपी जाएगी रिपोर्ट
कैथल वेयर हाउस मैनेजर कुमार ने बताया कि विभाग के उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार मामले की जांच की है। इसमें अनेक स्टॉकों से गेहूं के सैंपल लिए गए हैं। सैंपल की रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान कुछ लोगों ने हाथापाई कर जांच में बाधा पहुंचाई है। इसकी शिकायत पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत मिली, जांच जारी
नगूरां चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह ने कहा कि वेयर हाउस मैनेजर की तरफ से शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed