Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   On International Women's Day, women were made aware of their rights and consumer interests.

Jind News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को अधिकारों और उपभोक्ता हितों के प्रति किया जागरूक

Mon, 09 Mar 2026 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 09 Mar 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
On International Women's Day, women were made aware of their rights and consumer interests.
08जेएनडी15: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मौजूद महिलाएं। स्रोत संस्था
जींद। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत और पहला कदम फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों से आई महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करना रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की जिला महिला अध्यक्ष उषा गुप्ता रहीं। उन्होंने कहा कि आज की महिला किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है। उन्होंने बताया कि संगठन का मुख्य लक्ष्य उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन

फाउंडेशन की प्रतिनिधि अर्चना शर्मा ने कहा कि फाउंडेशन द्वारा महिलाओं के लिए सेल्फ डिफेंस (आत्मरक्षा) प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं ताकि महिलाएं किसी भी परिस्थिति में स्वयं की सुरक्षा कर सकें। समापन पर पहला कदम फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश वशिष्ठ ने कहा कि जहां नारियों का सम्मान होता है, वहीं देवता निवास करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर महिलाएं, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed