{"_id":"6ad7c15cb81a047b350830a5","slug":"on-dussehra-the-youth-held-a-bike-rally-conveying-a-message-of-national-defense-jind-news-c-199-1-jnd1011-162455-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: दशहरे पर युवाओं ने निकाली बाइक रैली, राष्ट्र रक्षा का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: दशहरे पर युवाओं ने निकाली बाइक रैली, राष्ट्र रक्षा का दिया संदेश
विज्ञापन
20उचाना06 जींद में गोहाना रोड पर बाइक रैली निकालते युवा। संवाद
जींद। विजय दशमी के अवसर पर मंगलवार को जींद में राष्ट्र रक्षा, सांस्कृतिक गौरव और क्षत्रिय परंपरा का संदेश देते हुए भव्य युवा बाइक रैली निकाली गई। आर्य महासंघ के तत्वावधान में राष्ट्रीय आर्य क्षत्रिय सभा की ओर से आयोजित रैली में युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।
इससे पहले एकलव्य स्टेडियम में स्वराज्य यज्ञ आयोजित कर राष्ट्र और समाज के प्रति कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक चला। मुख्य अतिथि आर्य सुरेंद्र किनाना और विशिष्ट अतिथि जिला परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि कुलदीप रंधावा ने हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया।
आयोजन के दौरान वक्ताओं ने युवाओं को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने, सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। मुख्य वक्ता आचार्य कुलवीर ने कहा कि भारतीय संस्कृति में भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण जैसे महापुरुषों का जीवन आदर्शों, कर्तव्य और धर्म की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन
उन्होंने क्षत्रिय परंपरा को राष्ट्र की रक्षा और सुरक्षा से जोड़ते हुए युवाओं से देश की सांस्कृतिक पहचान और राष्ट्रीय मूल्यों के संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं में साहस, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना मजबूत होनी चाहिए। इस अवसर पर आर्य राजेश किनाना, दीपक शास्त्री, आर्य कुलविंद्र खटक, राकेश बूरा, मास्टर जयकिशन, राजबीर मोरखी, प्रदीप शर्मा, उपाचार्य नरेंद्र, विनोद गर्ग, विनोद लाठर, दीपक सिहाग, सुखदेव नरवाना और प्रोफेसर सोनू मौजूद रहे।
पूर्वजों के त्याग से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित को दें प्राथमिकता : सुरेंद्र किनाना
मुख्य अतिथि आर्य सुरेंद्र किनाना ने कहा कि विजय दशमी केवल त्योहार नहीं बल्कि पूर्वजों के आदर्शों और परंपराओं को याद करने का अवसर भी है। देश की आजादी के लिए असंख्य क्रांतिकारियों ने बलिदान दिया। युवाओं को उनके साहस, त्याग और देशभक्ति से प्रेरणा लेकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आर्य क्षत्रिय सभा युवाओं में क्षत्रियत्व, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना विकसित करने के उद्देश्य से कार्य कर रही है।
फोटो कैप्शन
20उचाना05,06 : जींद में गोहाना रोड पर बाइक रैली निकालते युवा। संवाद
20उचाना07 : एकलव्य स्टेडियम में आयोजित समारोह में संबोधित करते वक्ता। संवाद