फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   On August 15, government schools will resonate with salutes to the nation's protectors.

Jind News: 15 अगस्त को सरकारी स्कूलों में गूंजेगा देश के रक्षकों को सलाम

Wed, 12 Aug 2026 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
On August 15, government schools will resonate with salutes to the nation's protectors.
फोटो 11जेएनडी12-जिला ​शिक्षा अ​धिकारी कार्यालय। संवाद
जींद। स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश के सभी राजकीय स्कूलों में देश के रक्षकों को सलाम कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से कार्यक्रम को लेकर स्कूलों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र सेवा की भावना को मजबूत करना है।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम के तहत गांव, शहर या वार्ड के सबसे अधिक उम्र वाले भूतपूर्व सैनिक को मुख्य अतिथि बनाया जाएगा और उन्हीं के हाथों ध्वजारोहण करवाया जाएगा। इसके लिए 12 अगस्त तक भूतपूर्व सैनिकों की सूची तैयार करने तथा 13 अगस्त तक उन्हें आमंत्रण पत्र भेजने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को थल सेना, नौसेना और वायुसेना में करियर के अवसरों की जानकारी दी जाएगी। सैनिक स्कूलों में प्रवेश, एनडीए तथा सैन्य सेवाओं में भर्ती की प्रक्रिया के बारे में पीपीटी या वीडियो के माध्यम से जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा तीन से पांच के विद्यार्थियों के लिए लेटर टू अवर सोल्जर्स वाल के तहत पत्र लेखन प्रतियोगिता होगी। चयनित पत्र सशस्त्र बलों के मुख्यालय भेजे जाएंगे, जबकि अन्य पत्र स्कूल में बनाई गई विशेष दीवार पर प्रदर्शित किए जाएंगे। इसके अलावा विद्यार्थी अपने क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानियों और सैनिकों की जीवनी एकत्रित कर पुस्तक तैयार करेंगे, जिसे स्कूल की लाइब्रेरी में रखा जाएगा। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य पौधरोपण भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed