फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   On arrival of the Chief Minister's Jind, farmers came with black flags to protest, the Chief Minister had gone

मुख्यमंत्री के जींद आने की सूचना पर काले झंडे लेकर विरोध जताने पहुंचे किसान, जा चुके थे मुख्यमंत्री

Fri, 30 Apr 2021 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
On arrival of the Chief Minister's Jind, farmers came with black flags to protest, the Chief Minister had gone
खटकड़ और बद्दोवाल टोल पर चल रहे किसानों के आंदोलन में भाजपा व जजपा नेताओं के आने पर विरोध करने का फैसला लिया है। इसी दौरान वीरवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जींद का दौरा किया। लेकिन इस दौरे को प्रशासन द्वारा बेहद गोपनीय रखा गया। इस पर सूचना मिलते ही खटकड़ टोल से काफी किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर जींद की तरफ चल दिए। किसानों के हाथों में काले झंडे थे। जब किसान पहुंचे तो मुख्यमंत्री जा चुके थे। ऐसे में किसानों की पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ नोकझोंक हुई। किसानों ने कहा कि प्रशासन द्वारा गोहाना रोड पर कंटेनमेंट जोन की झूठ बोलकर किसानों को बरगलाया गया है।
विज्ञापन

किसान नेता फूल सिंह श्योकंद ने कहा कि प्रशासन को ऐसा नहीं करना चाहिए। लोगों ने प्रशासन की तैयारियों को देखते हुए मदद की, लेकिन अब पता चल रहा है कि यह सब मुख्यमंत्री के लिए किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने सरकार के इशारे पर ड्रामा किया है। किसानों ने कहा कि भविष्य में भी जब भी कोई भाजपा व जजपा का नेता आएगा उसका विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन

विधायक निवास पर पहुंचे किसान, परिवार के लोगों पर बंदूक दिखाने का आरोप
इसके बाद किसान काले झंडे लेकर जींद के भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा के निवास पर पहुंचे। किसानों ने कहा कि मिड्ढा लोगों के वोट से विधानसभा में पहुंचे, लेकिन अब वे किसानों के साथ नहीं हैं। इसी दौरान किसानों ने आरोप लगाया कि छत से एक व्यक्ति ने उन्हें बंदूक दिखाई है। यह व्यक्ति विधायक के परिवार का है। हालांकि यह सब होते ही सुरक्षाकर्मी छत से एक युवक से वह बंदूक ले आए। यह बंदरों को भगाने में प्रयोग करने वाली एयर गन थी। वहीं भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि इस बारे में वे शुक्रवार को विस्तार से अपना पक्ष रखेंगे। जिस व्यक्ति पर आरोप लगे हैं न तो वह उनके परिवार का है और न ही यह बंदूक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरउजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed