फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   On Ambedkar Jayanti, the youth pledged to build an egalitarian society.

Jind News: आंबेडकर जयंती पर युवाओं ने लिया समतामूलक समाज बनाने का संकल्प

Mon, 13 Apr 2026 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
On Ambedkar Jayanti, the youth pledged to build an egalitarian society.
13जेएनडी25: सीआरएसयू में इंडिपेंडेंट यूथ फ्रंट और किसान छात्र एकता संगठन डॉ.भीमराव आंबेडकर जयंत

विज्ञापन
जींद। सीआरएसयू में इंडिपेंडेंट यूथ फ्रंट और किसान छात्र एकता संगठन ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने एकत्रित होकर बाबा साहेब को पुष्पांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।संगठन के संस्थापक अमित आदिवाल ने कहा कि भेदभाव और अन्याय के विरुद्ध संगठित होना ही बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यकारिणी प्रधान गोविंद सैनी ने उनके विचारों को आचरण में उतारने का आह्वान किया। युवा अध्यक्ष नवरत्न माथुर और मोहित मेहरा ने भी अपने विचार रखे और कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष और आत्मसम्मान का प्रतीक है। छात्र नेताओं ने एकजुट होकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने और डॉ. आंबेडकर के शिक्षित, संगठित और संघर्षशील होने के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की शपथ ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed