{"_id":"6199315c39e71b1f7860e86d","slug":"oldman-commits-suicide-by-hanging-himself-from-the-fan-jind-news-rtk630418836","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग ने पंखे से फंदा लगाकर की आत्महत्या, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग ने पंखे से फंदा लगाकर की आत्महत्या, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में कार्रवाई करती पुलिस।
- फोटो : Jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। भूपेंद्र नगर कॉलोनी निवासी बुजुर्ग ने शुक्रवार रात को घर के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उनकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने रोहतक रोड स्थित दो ट्रक बॉडी मेकर पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाया है। शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में मृतक वेद सिंह के बेटे रवि ने बताया कि उसके पिता हैफेड से सेवानिवृत्त होने के बाद रोहतक रोड पर बॉडी मेकर की दुकान पर पिछले कई वर्षों से चौकीदारी का काम कर रहा था। पिछले साल मार्च में दुकान मालिक रसूल के साथ कहासुनी होने पर उन्होंने वहां काम करना छोड़ दिया था। इसके बाद उसके पिता रोहतक रोड स्थित मलिक ट्रक यूनियन के पास काम करने लग गए। आरोप है कि 19 नवंबर की शाम को एक कार में रसूल व रजाक के साथ रसूल बाडी मेकेर के दो कर्मचारी उनके घर पर आए। इन लोगों ने उसके पिता के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि वह मलिक की दुकान पर गए हुए हैं। इसके बाद रसूल व रजाक दोनों घर से चले गए। इसके कुछ समय बाद वह उसके पिता को लेने के लिए मलिक की दुकान पर गया तो वहां पर रसूल व रजाक ने उसके पिता को धमकाकर दोबारा अपनी दुकान पर काम करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि अगर वह दोबारा उनके पास काम नहीं करेंगे तो उनको चोरी के आरोप में फंसा देंगे। आरोप है कि उनके द्वारा की गई बेइज्जती से उसके पिता आहत हो गए। रात को वह खाना खाकर अपने कमरे में सोने के लिए चले गए। सुबह उसके पिता कमरे से बाहर नहीं आए तो उन्होंने लगभग आठ बजे कमरे में जाकर देखा। उसके पिता पंखे पर लगे फंदे पर लटके हुए थे। उनको रस्सी काटकर नीचे उतारा और शहर के नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए लेकर आए। जहां पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मृतक के कपड़ों की तलाशी ली तो उसकी जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ। जिसमें रसूल व रजाक द्वारा कि गई बेईज्जती व चोरी के आरोप से आहत होकर आत्महत्या करने की बात लिखी हुई है।
ट्रक बॉडी मेकर के रसूल व रजाक के खिलाफ मामला दर्ज
शहर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि सुसाइड नोट व मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर वेद सिंह को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में रसूल व रजाक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।