फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Officers should dispose of loan applications of eligible beneficiaries on priority

Jind News: पात्र लाभार्थियों के ऋण आवेदनों का प्राथमिकता से निपटारा करें अधिकारी

Fri, 22 Dec 2023 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 22 Dec 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Officers should dispose of loan applications of eligible beneficiaries on priority
21जेएनडी22-डीएलआरसी की बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते एडीसी डॉ. हरीश वशिष्ठ। विज्ञप्ति
जींद। एडीसी डॉ. हरीश वशिष्ठ ने कहा कि सरकार ने हर जरूरतमंद व्यक्ति को स्वरोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना चलाई है। योजना के पात्र लाभार्थियों के ऋ ण आवेदनों का बैंक अधिकारी प्राथमिकता से निपटारा करें।
विज्ञापन

उन्होंने जिला में कार्यरत बैंकिंग संस्थाओं के अधिकारियों को यह निर्देश वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित डीएलआरसी की बैठक को संबोधित करते हुए दिए। एडीसी डॉ. हरीश वशिष्ठ ने बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी बैंकर्स को निर्देश दिए कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न योजनाओं के तहत बैंकों से पात्र व्यक्तियों व परिवारों को ऋ ण व वित्तीय सहायता दी जाती है। बैंक अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि योजनाओं के तहत किसी भी प्रकार के ऋ ण या वित्तीय सहायता में विलंब न हो। योजनाओं में पात्र लोगों को ऋ ण व वित्तीय सहायता संबंधी कोई दिक्कत न आए, इसके लिए अधिकारी गंभीरता से कार्य करें। इसके अलावा ऋण व वित्तीय सहायता के लंबित आवेदनों का जल्द निपटान कर अपनी रिपोर्ट भेजें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पीएमएफएमई,एमएसएमई, पशुपालन और कृषि क्षेत्र को उन्नत बनाने में बैंकों की ऋ ण योजनाएं इस क्षेत्र के लिए कारगर साबित हो सकती है। इसलिए छोटे किसानों की आर्थिक दशा सुधारने में बैंक के अधिकारी सकारात्मक प्रयास करें। उन्होंने सभी बैंकों से उनकी प्रगति रिपोर्ट जानी और अपने निर्धारित लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर आरबीआई से विक्रम ढांडा, पीएनबी के मंडल प्रमुख प्रशांत सर्वेंद सिंह, एलडीएम विनोद कुमार, नाबार्ड से जगतार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed