फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   officers kept giving information in election rehearsals, employees kept gappe

चुनाव रिर्हसल में अधिकारी देते रहे जानकारी, कर्मचारी मारते रहे गप्पे

Tue, 01 Oct 2019 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
officers kept giving information in election rehearsals, employees kept gappe
विधानसभा चुनाव की तैयारियों में मंगलवार को राजकीय कॉलेज के मैदान में कर्मचारियों की रिहर्सल करवाई गई। इस दौरान जब अधिकारी ईवीएम व अन्य जानकारियों दे रहे थे तो काफी कर्मचारी गप्पे मार रहे थे। हालांकि इस दौरान डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने भी एक मिसाल देते हुए कहा कि जो कर्मचारी रिहर्सल में चाय की चुसकी लेते रहते हैं या तो सबसे अच्छी पोलिंग पार्टी साबित होती है या सबसे खराब।
विज्ञापन

सुबह कॉलेज में चुनाव रिहर्सल शुरू हुई। इस दौरान डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने कहा कि चुनाव के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। मंगलवार को पीठासीन अधिकारियों व सहायक पीठासीन अधिकारियों एवं पोलिंग अधिकारियों की पायलट रिहर्सल की गई है। डीसी ने कहा कि चुनाव ड्यूटी देश सेवा एवं पुण्य का कार्य है, इसलिए सभी पीठासीन अधिकारी, सहायक पीठासीन अधिकारी व पोलिंग अधिकारी अपनी चुनाव ड्यूटी को कर्मठता, निष्पक्षता व समर्पण भाव से निभाएं।
विज्ञापन

पीओ डायरी में नहीं करें लापरवाही
इस दौरान डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने कहा कि चुनाव के दौरान पीठासीन अधिकारी ही मौके के डीसी व एसएसपी होते हैं। उन्हें चाहिए कि अपनी पीओ डायरी अच्छे से तैयार करें। इसके लिए जोनल मजिस्ट्रेट की भी मदद लें। डीसी ने कहा कि राई विधानसभा के चुनाव में पीओ डायरी के आधार पर ही फैसला हुआ है। प्रशासन की रिपोर्टर कोई मायने नहीं रखती।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों की गलती से हुआ था विवाद
डीसी ने कहा कि जींद में पहले भी कर्मचारियों की गलती के चलते विवाद हुआ था। दरअसल ईवीएम की कंट्रोल यूनिट का नंबर नहीं डालने से जींद उपचुनाव में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी और इसके चलते हुए विवाद में पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा था।

शांतिपूर्ण चुनाव के लिए जिला में छह पर्यवेक्षकों के साथ लगाए गए लाइजन अधिकारी
चुनाव आयोग द्वारा जारी आदेशों के तहत पांचों विधानसभा क्षेत्रों में छह पर्यवेक्षकों के साथ अलग-अलग लाइजन अधिकारी लगाए गए हैं। डीसी के अनुसार उचाना कलां व नरवाना विधानसभा के लिए सामान्य पर्यवेक्षक जेके जैन के साथ ईटीओ भगवानदास एवं कर निरीक्षक सतीश वत्स को लगाया गया है। इसी प्रकार सफीदों विधानसभा क्षेत्र के लिए सामान्य पर्यवेक्षक मनोज जैन के साथ सिंचाई विभाग सफीदों के एसडीओ सोमनाथ एवं कर निरीक्षक राजेश को लगाया गया है। जुलाना व जींद विधानसभा क्षेत्रों के लिए सामान्य पर्यवेक्षक मरूनमाई जोशी के साथ ईटीओ नवीन नांदल एवं कर निरीक्षक अनुभाव पूनिया को लाइजन ऑफिसर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed