फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Office to be gheraoed today over the assault on an advocate.

Jind News: एडवोकेट से मारपीट मामले में आज कार्यालय का घेराव

Mon, 28 Sep 2026 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Office to be gheraoed today over the assault on an advocate.
27जेएनडी33: बनिया खेड़ा में महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते हुए सीडीपीओ सुलोचना कुंडू
सफीदों। गांव हाट स्थित 33 केवी बिजली घर में 16 सितंबर की रात एडवोकेट प्रवीण कुमार बूरा के साथ कथित मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चल रहा धरना रविवार को आठवें दिन भी जारी रहा। धरने पर किसान, मजदूर, महिलाएं और ग्रामीण डटे रहे।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को आंदोलन को और तेज करने का एलान किया है। दोपहर 12 बजे पुरानी अनाज मंडी से किसान-मजदूर और ग्रामीण एकत्र होकर नहर से पुराने बस स्टैंड होते हुए एसडीएम और डीएसपी कार्यालय तक पहुंचेंगे और घेराव करेंगे।
विज्ञापन

धरना स्थल पर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मामले में बताए जा रहे दूसरे मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसके अलावा एफआईआर में नामजद बिजली निगम कर्मचारियों की भूमिका की जांच कर दोष मिलने पर कार्रवाई की मांग भी की जा रही है। चेतावनी दी कि यदि पुलिस प्रशासन कार्रवाई में गंभीरता नहीं दिखाता तो अधिकारियों को चूड़ियां भेंट कर विरोध दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठे किसान नेता छाजू राम, बलवान और इकबाल सिंह ने आरोप लगाया कि विधायक रामकुमार गौतम ने अब तक धरना स्थल पर पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन नहीं दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed