फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   oday is an occasion to remember ancestors and offer charity

Jind News: आज पितरों के स्मरण और दान का अवसर

Thu, 10 Sep 2026 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
oday is an occasion to remember ancestors and offer charity
उचाना। शुक्रवार को भाद्रपद मास की अमावस्या मनाई जाएगी। सनातन परंपरा में अमावस्या को आत्मशुद्धि, पितरों के स्मरण, तर्पण, स्नान और दान-पुण्य के लिए विशेष माना गया है। इस दिन मन में शांति और परिवार में मंगल की भावना बढ़ती है।
विज्ञापन

प्राचीन राधा-कृष्ण मंदिर उचाना मंडी पुजारी भारतेंदु शास्त्री ने बताया कि अमावस्या 11 सितंबर को सुबह करीब आठ बजकर 57 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार 11 सितंबर को स्नान-दान किया जाएगा। अमावस्या के दिन प्रात: स्नान कर सूर्यदेव को अर्घ्य देना शुभ माना जाता है।
विज्ञापन

संभव हो तो पवित्र नदी, सरोवर या तीर्थ में स्नान करना चाहिए। उन्होंने बताया कि अमावस्या पितरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का महत्वपूर्ण अवसर है। श्रद्धानुसार जल में काले तिल और कुश मिलाकर पितरों का स्मरण करते हुए तर्पण किया जा सकता है। दक्षिण दिशा की ओर मुख करके तर्पण करने की परंपरा भी प्रचलित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार की पितृकर्म संबंधी परंपराओं का पालन कुलाचार और स्थानीय पंचांग के अनुसार करना उचित है। इस दिन सामर्थ्य के अनुसार अन्न, वस्त्र, तिल, फल एवं जरूरत की वस्तुओं का दान करना पुण्यदायी माना गया है। जरूरतमंद को भोजन करवाना भी सेवा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed