फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   OBC's important contribution in forming BJP's government: Karandev

भाजपा की सरकार बनाने में ओबीसी वर्ग का अहम योगदान : कर्णदेव

Tue, 12 Apr 2022 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
OBC's important contribution in forming BJP's government: Karandev
सफीदों। महाराजा शूरसैनी धर्मशाला में महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती समारोह का आयोजन सोमवार को किया गया। कार्यक्रम का संयोजन राष्ट्रीय कीर्ति आह्वान कि राष्ट्रीय संयोजक एवं प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एडवोकेट विजयपाल सिंह आहलुवालिया ने किया। इस मौके पर बतौर मुख्यातिथि भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष पूर्व मंत्री कर्णदेव कंबोज ने शिरकत की। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार मोर विशेष रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री कर्णदेव कंबोज ने कहा कि भाजपा की सरकार बनाने में ओबीसी वर्ग का अहम योगदान रहा है। भारतीय जनता पार्टी इकलौती ऐसी पार्टी है जो इस देश के संत-महापुरुषों के जयंतियों व पुण्यतिथियों को मना रही है। उन्होंने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले समतामूलक समाज के संस्थापक थे। महात्मा फुले का आदर्श इस देश में सामाजिक सौहार्द का वातावरण निर्मित करने के लिए मानव समाज को प्रेरित करता है। महात्मा फुले व उनकी पत्नी माता सावित्री बाई फुले नेने समाज में फैली अनेक कुरीतियों छूआछूत, सतीप्रथा व पाखंड के खिलाफ आवाज उठाई और समाज में औरतों के लिए स्कूल खोले। एडवोकेट विजयपाल सिंह ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ऐसे समाज सुधारक रहे हैं जिन्होंने समाज की कुरीतियों को जड़ से उखाडने का काम किया। महिला शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने ऐसे कार्य किए जिनके लिए उन्हे युगों-युगों तक याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कीर्ति आह्वान समिति का उद्देश्य देश के महापुरूषों को मान-सम्मान प्रदान करना है। इस उद्देश्य से समिति के तत्वावधान में देशभर में बड़े-बड़े आयोजन किए गए हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे पथभ्रष्ट ना होकर कड़ी मेहनत करके सफलता प्राप्त करें। इससे उनका, परिवार का व समाज का नाम रोशन होगा। इस मौके पर मंडलाध्यक्ष हरीश शर्मा, बलविंद्र धीमान, रणबीर बिटानी, जसमेर सैनी, रामरती वर्मा, रघुवीर कश्यप, रामकरण कश्यप, राजकुमार जोगी, सरोज सैनी, गीता बिटानी, राजकुमारी सहल, गीता, कृष्णा पांचाल, कविता, विनोद कुमारी, पालाराम यादव, सोहन सिंह, प्रवीन सैनी, रामदयाल गोस्वामी, लाभ सिंह धीमान, सत्यवान जोगी, सुभाष कश्यप, पवन पांचाल, शीशपाल बैरागी, जसवंत जांगड़ा, कर्मबीर सोलंकी व सुनील कुमार सहित काफी तादाद में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed