फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A district-level Maharshi Valmiki Jayanti celebration was held.

महर्षि वाल्मीकि के आदर्श समाज को दिखाते हैं सही दिशा : कृष्ण कुमार बेदी

Tue, 27 Oct 2026 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
A district-level Maharshi Valmiki Jayanti celebration was held.
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में झांकी निकालते हुए व मौजूद मंत्री कृष्ण बेदी भऔर
जींद। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाएं समाज को सत्य, समानता, कर्तव्यनिष्ठा और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। उनकी महान रचना रामायण में निहित आदर्श आज भी समाज को सही दिशा दिखाते हैं।
विज्ञापन

सोमवार शाम रामराय गेट स्थित वाल्मीकि चौक महाकाली मंदिर में जिला स्तरीय महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी समाजों के महापुरुषों की जयंती मनाकर उनके विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचा रही है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनने और समाधान के प्रयास करने का आह्वान किया। साथ ही कांग्रेस पर लोगों को बहकाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुस्तकालय निर्माण के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा
समारोह में मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने क्षेत्र में अच्छी लाइब्रेरी बनाने के लिए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इसके लिए अगले सप्ताह उनसे राशि का चेक लिया जा सकता है। उन्होंने युवाओं को शिक्षा से जोड़ने और महर्षि वाल्मीकि के विचारों को अपनाने पर जोर दिया।


30 से अधिक झांकियों ने मोहा मन
शोभायात्रा में विभिन्न विषयों पर आधारित 30 से अधिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा रवाना करने के बाद मंत्री पैदल वाल्मीकि बस्ती स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। वहीं एडीसी प्रदीप कुमार ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जयंती उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का अवसर है। हरियाणा सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष भारत भूषण टांक ने सत्य, ज्ञान, सदाचार और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष तेजेंद्र ढुल सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed