फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Grand procession taken out in Narwana on Maharshi Valmiki Jayanti; city resonates with chants

Jind News: नरवाना में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर

Tue, 27 Oct 2026 12:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Grand procession taken out in Narwana on Maharshi Valmiki Jayanti; city resonates with chants
फोटो 6 नरवाना। भगवान वाल्मीकि यात्रा में जाती हुई झांकिया। संवाद
नरवाना। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सोमवार शाम नरवाना में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। भगवान वाल्मीकि जी के जयकारों के बीच शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और महर्षि वाल्मीकि के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। यात्रा के दौरान शहर के प्रमुख बाजार और चौक जयकारों से गूंज उठे।
विज्ञापन

शोभायात्रा की शुरुआत वाल्मीकि मोहल्ले के पंजाबी चौक से हुई। यहां से यात्रा भगत सिंह चौक, सुभाष चंद्र बोस चौक, हुड्डा मार्केट और अग्रसेन चौक सहित शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई ओल्ड कोर्ट रोड स्थित बाबा कुंडी पहुंची। यहां श्रद्धालुओं के लिए लड्डू और चाय के प्रसाद की व्यवस्था की गई। प्रसाद ग्रहण करने के बाद शोभायात्रा वापस वाल्मीकि मोहल्ले पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।
विज्ञापन

मंजीत गोरा ने सहयोगियों के साथ बांटा प्रसाद
बाबा कुंडी पर श्री रामा भारतीय कला केंद्र की रामलीला में हनुमान का किरदार निभाने वाले मंजीत उर्फ गोरा ने अपने सहयोगियों के साथ प्रसाद वितरण में विशेष सहयोग दिया। केंद्र और अन्य सहयोगियों की ओर से स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं व राहगीरों को लड्डू और चाय का प्रसाद वितरित किया गया। मंजीत गोरा ने कहा कि वह हर साल भगवान वाल्मीकि की शोभायात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए इसी तरह प्रसाद वितरण की स्टॉल लगाते हैं। उन्होंने कहा कि इस सेवा के माध्यम से उन्हें भगवान वाल्मीकि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण करते देखकर उनके मन को अलग ही शांति और संतोष मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवान दास गर्ग ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन भगवान दास गर्ग ने बाबा कुंडी पर भगवान वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाएं मानवता, सदाचार और भाईचारे का संदेश देती हैं। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत किया जा सकता है।
भारत भूषण गर्ग ने दी शुभकामनाएं
श्री रामा भारतीय कला केंद्र के प्रधान भारत भूषण गर्ग ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर समाज के लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की रचनाएं भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं। उनकी शिक्षाएं सत्य, नैतिकता और मानव कल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भी महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया।





फोटो 6 नरवाना। भगवान वाल्मीकि यात्रा में जाती हुई झांकिया। संवाद
फोटो 7 नरवाना। लव कुश की जोड़ी। स्रोत संवाद
फोटो 8 नरवाना। यात्रा में चलने वाले श्रद्धालुओं का पुष्प माला पहनाकर स्वागत करते हुए भगवानदास गर्ग। स्रोत संवाद
फोटो 9 नरवाना। भगवान दास गर्ग। संवाद
फोटो 10 नरवाना। भारत भूषण गर्ग। संवाद
फोटो 11 नरवाना। मंजीत उर्फ गोरा। संवाद

फोटो 6 नरवाना। भगवान वाल्मीकि यात्रा में जाती हुई झांकिया। संवाद

फोटो 6 नरवाना। भगवान वाल्मीकि यात्रा में जाती हुई झांकिया। संवाद

फोटो 6 नरवाना। भगवान वाल्मीकि यात्रा में जाती हुई झांकिया। संवाद

फोटो 6 नरवाना। भगवान वाल्मीकि यात्रा में जाती हुई झांकिया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed