फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Number of eye and chest related patients increased by 30 percent in civil hospital

Jind News: नागरिक अस्पताल में आंख, चेस्ट संबंधी मरीजों की संख्या 30 प्रतिशत बढ़ी

Sun, 26 Nov 2023 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 26 Nov 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Number of eye and chest related patients increased by 30 percent in civil hospital
25जेएनडी33: मरीज की जांच करते हुए डॉ. सुशील गर्ग। संवाद
उचाना। नागरिक अस्पताल में प्रदूषण के चलते आंखों, चेस्ट के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इन मरीजों में आंखों में एलर्जी, आंखों में जलन और खुजली की अधिक शिकायत है। डॉ. सुशील गर्ग ने बताया कि बढ़ते प्रदूषण और हवा की खराब गुणवत्ता के कारण मरीज अधिक आ रहे हैं, जिन्हें आंखों में जलन, खुजली और पानी आने की अधिक शिकायत है। चेस्ट को लेकर भी शिकायत मरीजों को है। उन्होंने कहा कि वैसे मरीज जिनकी आंखें ड्राई थी, बढ़ते प्रदूषण के चलते उनकी आंखों में अधिक नमी रह रही है। अस्पताल में आने वाले मरीजों में इन दिनों आंखों, चेस्ट से संबंधित मरीजों की संख्या 30 प्रतिशत अधिक है। हवा में धूल के कारण आंखों में एलर्जी और इससे संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन

आंखों की रोशनी हो सकती है कम

डॉ. सुशील गर्ग ने बताया कि प्रदूषण की वजह नॉर्मल आंखों को अधिक परेशानी हो रही है। प्रदूषण की वजह से यह उन आंखों की शिकायतों को बढ़ा देता है, जिनमें सूखापन और एलर्जी की शिकायतें पहले से रहती है। अगर तुरंत इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो इससे आंखों की रोशनी कम हो सकती है। इससे बचने के लिए लुब्रिकेटिंग आई ड्रॉप और धूप के चश्मे का उपयोग किया जा सकता है लेकिन आंखों के पूरी तरह से ठीक होने तक कॉन्टैक्ट लेंस और आंखों के मेकअप से बचना चाहिए। खुजली होने पर आंखों को रगड़ें नहीं। साफ पानी से आंखें धोएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed