फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   NPP will develop the city with Rs 4.41 crore

Jind News: नप 4.41 करोड़ से करवाएगी शहर का विकास

Fri, 06 Dec 2024 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 06 Dec 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
NPP will develop the city with Rs 4.41 crore
शहर की भटनागर कॉलोनी की कच्ची गली, जिसको पक्का किया जाएगा। संवाद
जींद। नगर परिषद शहर छह कॉलोनियों की गलियों का निर्माण करवाएगी। इसमें नए अप्रूव्ड कॉलोनियों की गलियां भी शामिल हैं। वहीं नरवाना की सुनार धर्मशाला में भी हॉल का निर्माण होगा। इन विकास कार्यों पर 4 करोड़ 41 लाख 38 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर परिषद ने गलियों के निर्माण के लिए टेंडर लगाए हैं। इनकी ऑनलाइन बिड दिसंबर के दूसरे सप्ताह में खोली जा सकती है। इसके बाद टेंडर अलॉट किए जाएंगे। टेंडर अलॉट होने के बाद संबंधित एजेंसी को अलग-अगल गलियों के हिसाब से तीन से लेकर छह महीने और एक नई अप्रूव्ड कॉलोनी में एक साल में गलियों का निर्माण पूरा करना होगा।
विज्ञापन

नगर परिषद की तरफ से लगाए गए टेंडर के अनुसार मेन जुलानी रोड से वाया चंद्रलोक कॉलोनी, शिवपुरी कॉलोनी, सुंदरनगर नरवाना रोड तक गली के निर्माण पर 93 लाख 76 हजार 927 रुपये से गली का निर्माण होगा। इसके अलावा शहर में कूलर की फैक्टरी के पास गली के निर्माण पर 57 लाख 78 हजार 22 रुपये खर्च होंगे। नई अप्रूव्ड कॉलोनी यूसी-28 (पार्ट-1) वार्ड नंबर 14 में गलियों के निर्माण पर 1 करोड़ 72 हजार रुपये की राशि से गलियों का निर्माण होगा। इस कॉलोनी में एक साल के अंदर गलियां बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं वार्ड नंबर चार में अपोलो रोड सुंदर नगर में अनिल के घर से लेकर ओमप्रकाश के घर तक 18 लाख साढ़े आठ हजार रुपये की लागत से गली बनेगी। इसके अलावा भटनागर कॉलोनी में जगदीश सैनी के घर से लेकर फौजी के घर तक दादी सती मंदिर के पास गली के निर्माण पर 75 लाख 82 हजार 299 रुपये की राशि खर्च होगी। वहीं नई अप्रूव्ड कॉलोनी यूसी-34 बी शीतलपुरी कॉलोनी व रामबीर कॉलोनी में 85 लाख 71 हजार 185 रुपये की राशि से गली का निर्माण होगा। इसके अलावा नरवाना में स्थित सुनार धर्मशाला में नौ लाख 43 हजार 399 की राशि से हॉल का निर्माण होगा। पहले जब टेंडर लगाए गए थे तो कुछ तकनीकि खामियों के चलते टेंडर प्रक्रिया सिरे नहीं चढ़ पाई थी, लेकिन अब दोबारा से टेंडर लगाए गए हैं।

ग्रैप-4 हटने के कारण होंगे विकास कार्य

पिछले कुछ दिनों से घटते पर्यावरण प्रदूषण को देखते हुए जिले से ग्रैप-4 के नियम हटा दिए गए हैं। ऐसे में अब शहर में विकास कार्यों में तेजी आएगी। इसको लेकर अब नगर परिषद ने शहर की विभिन्न कॉलोनियों के निर्माण को लेकर चार करोड़ 41 लाख 38 हजार रुपये के टेंडर लगाए हैं। वहीं इससे पहले डी प्लान के तहत नगर परिषद ने विभिन्न चौपाल व गलियों के निर्माण को लेकर एक करोड़ से अधिक की राशि के टेंडर लगाए थे।


कॉलोनियों में गली निर्माण को लेकर दोबारा से टेंडर लगाए गए हैं। इन पर चार करोड़ 41 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इनकी ऑनलाइन बिड दिसंबर के दूसरे सप्ताह के बाद खुलेगी। -डॉ. अनुराधा सैनी, चेयरपर्सन, नगर परिषद, जींद।

 शहर की भटनागर कॉलोनी की कच्ची गली, जिसको पक्का किया जाएगा। संवाद

शहर की भटनागर कॉलोनी की कच्ची गली, जिसको पक्का किया जाएगा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed