फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   NP will create 100 Safai Mitras to improve cleanliness ranking

Jind News: स्वच्छता रैंकिंग सुधारने के लिए नप बनाएगा 100 सफाई मित्र

Thu, 26 Sep 2024 03:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
NP will create 100 Safai Mitras to improve cleanliness ranking
जींद। शहर की स्वच्छता रेंकिंग सुधारने के लिए नगर परिषद ने कमर कस ली है। शहर में जिस तरह नगर परिषद ने पार्कों की हालत सुधारने के लिए उन्हें सामाजिक संस्थाओं को गोद दिया था, उसी तर्ज पर अब नगर परिषद शहर में 100 सफाई मित्र बनाएगा। इन सभी की अलग-अलग क्षेत्रों में ड्यूटी लगेगी।
विज्ञापन

यह लोग सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा कचरा फेंकने वाले दुकानदारों पर भी नगर परिषद की ओर से जुर्माना लगाया जाएगा। सभी दुकानदारों को अपनी दुकानों के आगे डस्टबिन रखना होगा और उसमें कूड़ा डालना होगा। इसके अलावा हर सप्ताह सफाई करने वाली सामाजिक संस्था सेव से भी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण रिपोर्ट में जींद शहर 2022 के मुकाबले 2023 में 89 अंक लुढ़क गया था। 2022 में राष्ट्रीय स्तर पर जींद 223वें स्थान पर था, जो 2023 में 312वें स्थान पर पहुंच गया। राज्यस्तर पर भी जींद शहर एक अंक लुढ़ककर 16वें स्थान से लुढ़क कर 17वें स्थान पर पहुंच गया। इस रैंकिंग को गिराने में सबसे ज्यादा जिम्मेदार बदहाल सफाई व्यवस्था रही। हांसी रोड पर बने डंपिंग साइट ने भी स्वच्छता रैंकिंग गिराई थी। इस साल स्वच्छता रेंकिंग सुधारने के लिए नगर परिषद ने पहले ही प्रयास शुरू कर दिए हैं। अक्तूबर-नवंबर महीने में होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण में जींद को बेहतरीन स्थान मिले, इसके लिए नगर परिषद प्रशासन ने तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर को साफ बनाने के लिए अलग-अलग तरीकों से अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है। सफाई को लेकर शहर को पांच जोन में बांटकर सफाई रखी जाएगी। सभी वार्डों में सफाई अभियान चलाया जाएगा और इसमें जनभागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। जिस तरह परिषद ने पार्क की हालत सुधारने के लिए रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन व सामाजिक संस्थाओं का सहयोग लिया है, उसी तर्ज पर शहर में 100 सफाई मित्र बनाए जाएंगे। शहर में कुल 31 वार्ड हैं और आबादी लगभग ढ़ाई लाख है।
बॉक्स
चलाए जाएंगे जागरूकता अभियान
शहर के लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाए जाएंगे। स्कूलों व दुकानदारों के बीच जाकर उनको डस्टबिन का उपयोग करने, कचरा इधर-उधर नहीं फेंकने के प्रति जागरूक किया जाएगा। सफाई कार्य में दुकानदारों के साथ-साथ विभिन्न संगठनों को भी जोड़ा जाएगा। कोई भी दुकानदार सफाई कर कचरा नाले में गिराएगा तो उसे जुर्माना भी लगाया जा सकता है। इसके अलावा किसी भी स्थान पर कूड़े के ढेर नहीं लगने दिए जाएंगे। इन कूड़े के ढेरों में बेसहारा पशु मुंह मारते रहते हैं, जिससे कचरा इधर-उधर फैल जाता है।

बॉक्स
स्वच्छता रैंकिंग में सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं। आम लोगों के साथ-साथ दुकानदारों, सामाजिक संगठनों का सहयोग लिया जा रहा है। खुले में और खाली प्लाॅट में कचरा फेंकने वाले लोगों पर जुर्माना किया जाएगा। 100 सफाई मित्र बनाए जाएंगे। इसके अलावा जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।
-अनिल कुमार नैन, सीएसआई, नप, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed