फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Now there will be no problem of waterlogging in Uchana city

Jind News: अब उचाना शहर में नहीं होगी जलभराव की समस्या

Fri, 19 Jul 2024 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 19 Jul 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Now there will be no problem of waterlogging in Uchana city
उचाना। बारिश के मौसम में बाजारों, गलियों में जलभराव की हो रही समस्या को देखते हुए नपा नहरी विभाग नरवाना से तीन इंजन लेकर आएगी। एक इंजन नपा में वीरवार को आ चुका है। बाजारों, गलियों में जहां भी बारिश के पानी भरेगा वहां पर इंजन लगाकर पाइप के सहारे नजदीक के सीवरेज में डाला जाएगी, ताकि जलभराव से लोगों को परेशानी न हो। सितंबर तक नपा में ये इंजन रहेंगे।
विज्ञापन

सुनील, अमित, राकेश ने कहा कि बारिश के मौसम में गलियों, बाजारों में कई घंटे तक पानी भरा रहता है। कई जगहों पर तो पूरे-पूरे दिन भरा रहता है। अब नपा पानी निकासी के लिए इंजन लेकर आई है। इंजन चलाकर पाइप की मदद से पानी निकासी की व्यवस्था की जाएगी। ये मांग काफी समय से करते आ रहे है। अब नपा ये व्यवस्था कर रही है इससे लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


नपा जेई सत्यवान ने बताया कि बाजारों में बारिश के पानी की निकासी नहीं होने को लेकर आ रही शिकायत पर नपा नहरी विभाग नरवाना से तीन इंजन लेकर आएगी। जहां जलभराव होगा वहां पाइप के सहारे पानी की निकासी की जाएगी। गली, बाजारों सहित अन्य किसी भी जगह पर जलभराव की स्थिति नहीं बनने दी जाएगी। इंजन को चलाने पर जो डीजल लगेगा उसका खर्च नपा वहन करेंगी। एक इंजन वीरवार को नपा में आ चुका है। दो इंजन भी नरवाना नहरी विभाग से जल्द आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed