फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Now the land will be demarcated from home, there will be no need to visit the tehsil.

Jind News: अब घर बैठे होगी जमीन की निशानदेही, नहीं काटने पड़ेंगे तहसील के चक्कर

Fri, 03 Jul 2026 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Now the land will be demarcated from home, there will be no need to visit the tehsil.
जींद। प्रदेश में अब प्लॉट और जमीन की निशानदेही डिजिटल तरीके से होगी। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है। इससे लोगों को अब तहसील के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन

नई व्यवस्था के तहत लोग घर बैठे पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यूपीआई या अन्य ऑनलाइन माध्यम से शुल्क भी जमा किया जा सकेगा। शुल्क जमा होने के बाद आवेदक के मोबाइल पर निशानदेही की तारीख और समय का संदेश भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

नई व्यवस्था से पहले निशानदेही के लिए आवेदन देने के बाद लोगों को कई बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे और तिथि की जानकारी भी समय पर नहीं मिल पाती थी। अब पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होने से आवेदकों को जानकारी मोबाइल पर मिलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई प्रणाली में आवेदक को विभाग के पोर्टल पर अपनी भूमि या प्लाट का विवरण दर्ज कर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। प्रत्येक आवेदन की ऑनलाइन मॉनिटरिंग भी संभव होगी। इससे अनावश्यक देरी पर रोक लगेगी और किसी भी स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित की जा सकेगी।
आवेदक अपने आवेदन की स्थिति भी ऑनलाइन देख सकेंगे। पहले पटवारी कपड़े वाला नक्शा लेकर खेतों में जाते थे। नक्शे में आधे-अधूरे अक्षर दिखाई देते थे, जिससे पटवारी और जमीन मालिक को परेशानी होती थी। संवाद

आवेदन करते समय जमीन के कागजातों की जरूरत नहीं
अब भू मालिक को आवेदन करते समय जमीन के कागजातों की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस आवेदन को जमीन से संबंधित प्रक्रिया पूरी करनी है उसके बाद पोर्टल जमीन से जुड़े कागजात खुद ही उठा लेगा। पहले जहां फर्द समेत अन्य कागजात आवेदन के साथ लगाने पड़ते थे। इससे अब पूरी तरह पारदर्शिता आएगी।


जिला-आवेदन
अंबाला-929
भिवानी-328
चरखी-दादरी-872
फरीदाबाद-62
फतेहाबाद-1053
गुरुग्राम-112
हांसी-13
हिसार-506
झज्जर-251
जींद-241
कैथल-509
करनाल-946
कुरुक्षेत्र-225
महेंद्रगढ़-308
मेवात-398
पलवल-22
पंचकूला-514
पानीपत-951
रेवाड़ी-337
रोहतक-125
सिरसा-1971
सोनीपत-20
यमुनानगर-863
कुल-11376
वर्जन
राजस्व विभाग ने निशानदेही की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है। आवेदक घर बैठे ही अपना आवेदन कर सकते हैं। निशानदेही की प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक सरल और पारदर्शी होगी। -डॉ. वैशाली शर्मा, डीसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article