फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Now Tekram Kandela will be seen in political colors

Jind News: अब राजनीतिक रंग में रंगे नजर आएंगे टेकराम कंडेला

Mon, 05 Aug 2024 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 05 Aug 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Now Tekram Kandela will be seen in political colors
04जेएनडी23 : बैठक में भाग लेते खाप प्रतिनि​धि एवं अन्य लोग। स्रोत स्वयं
जींद। सर्वजातीय सर्वखाप खाप पंचायत के राष्ट्रीय संयोजक व भारतीय किसान मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष टेकराम कंडेला जल्द ही किसी राष्ट्रीय पार्टी में शामिल होंगे। यह संकेत उन्होंने खुद रविवार को कंडेला में हुई कार्यकारिणी की बैठक में दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब वह राजनीति में जाकर समाज सेवा करेंगे। टेकराम कंडेला भाजपा में भी शामिल हो गए थे। उनको सहकारी श्रम निर्माण परिसंघ का चेयरमैन भी नियुक्त किया गया था। किसान आंदोलन के समय उन्होंने भाजपा से किनारा कर लिया था। कंडेला गांव में कोर कमेटी के सदस्यों के बीच में लगभग एक घंटा तक चर्चा चली। बैठक में टेकराम कंडेला ने कहा कि उनका संगठन लंबे समय से उत्तरी भारत में किसान, मजदूर व गरीब आदमी की आवाज व सामाजिक मुद्दों को लेकर कार्य कर रहा है। अब राजनीति में सक्रिय होने का समय है। उनके पास सभी पार्टियों से फोन आ रहे हैं। अब कार्यकारिणी तय करेगी कि वह किस पार्टी में शामिल होंगे। कंडेला ने कहा कि वह विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। जो भी राष्ट्रीय पार्टी उनको जींद या फिर उचाना कलां विधानसभा से टिकट देगी, वह उसमें शामिल होंगे। इस मौके पर पंचायती प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अभेराम कंडेला, नगूरां 12 के प्रधान धर्मपाल खटकड़, खटकड़ खाप के सचिव जगदीश खटकड़, मीडिया प्रभारी नीरज छात्र, किसान यूनियन के प्रधान अजमेर दालमवाला, किसान नेता छज्जू राम कंडेला, कंडेला खाप के पंचायती प्रकोष्ठ के प्रधान रणधीर कंडेला, बलवान शाहपुर, ईश्वर सिंह श्योकंद, रामनिवास डाहौला भी मौजूद रहे।

04जेएनडी23 : बैठक में भाग लेते खाप प्रतिनिधि एवं अन्य लोग। स्रोत स्वयं

04जेएनडी23 : बैठक में भाग लेते खाप प्रतिनिधि एवं अन्य लोग। स्रोत स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed