{"_id":"65e4c07706eff79c8d0337d2","slug":"now-swami-yagyamuni-will-take-care-of-dhadoli-goshala-jind-news-c-199-1-sroh1007-113844-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: धड़ौली गोशाला को अब संभालेंगे स्वामी यज्ञमुनि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: धड़ौली गोशाला को अब संभालेंगे स्वामी यज्ञमुनि
Sun, 03 Mar 2024 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 03 Mar 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
जींद। धड़ौली गोशाला में बने हडवारे को लेकर हुए विवाद के बाद अब ग्रामीण व कमेटी के सदस्य गोशाला के रखरखाव के लिए स्वामी यज्ञमुनि को लेकर आए हैं। पहले भी कई वर्षों तक स्वामी यज्ञमुनि इस गोशाला का बेहतर तरीके से रखरखाव किया है। अब चल रहे विवाद को समाप्त करने के लिए ग्रामीणों व कमेटी के सदस्यों का प्रयास चल रहा था।
रविवार को स्वामी यज्ञमुनि के गोशाला में पहुंचने पर कमेटी व ग्रामीणों ने लड्डू बांटकर खुशी मनाई। 1 मार्च को कालवा में दादा तीर्थ कुंड महाराज का आशीर्वाद लेकर कमेटी के सदस्य व ग्रामीण स्वामी यज्ञमुनि को लेने के लिए गए थे। इस दौरान कमेटी के सदस्यों ने बताया कि क्षेत्र में शांति बनाने के लिए यज्ञमुनि को लाने की व्यवस्था कि जिम्मेदारी गोशाल की कमेटी ने ली थी। कमेटी के आठ व्यक्ति स्वामी को लेने के लिए गए हुए थे। वह पहले भी गोभक्ति में यहां प्राप्त कर चुके हैं। आचार्य बलदेव महाराज ने स्वामी यज्ञमुनि को यह गोशाला सौंपी थी। स्वामी यज्ञमुनि को नर्मदा के किनारे स्थित एक गुफा से कमेटी के सदस्य लेकर आए। इस अवसर पर प्रीत सिंह, राम सिंह, महाबीर, किताब सिंह देशवाल, महाबीर कुंडू, राजकुमार, जगपाल मलिक, बलवान कुंडू, इंद्र सिंह कुंडू, विनोद कुंडू मौजूद रहे।