फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Now passengers will not face any hindrance in train journey due to fog

Jind News: अब कोहरे में यात्रियों को नहीं आएगी ट्रेन के सफर में बाधा

Sat, 09 Dec 2023 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 09 Dec 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Now passengers will not face any hindrance in train journey due to fog
08जेएनडी20: रेलवे जंक्शन का फोटो। संवाद।
जींद। रेल में सफर करने वाले यात्रियों को इस बार कोहरे के कारण सफर में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी। जिसके चलते रेलवे ने ट्रेनों में फॉग सेफ्टी डिवाइस लगाने का काम शुरू किया है। इससे ट्रेनों का संचालन भी सुचारू रूप से होगा। डिवाइस के लगने से ट्रेन का संचालन निर्धारित स्पीड से हो सकेगा, जबकि कोहरे में ट्रेनों की गति कम हो जाती है। जिससे यात्री समय पर नहीं पहुंच पाते। यात्रियों के समय को बचाने के लिए रेलवे ने यह बेहतर काम किया है।
विज्ञापन


जींद जंक्शन से प्रतिदिन लगभग 100 पैसेंजर व मालगाड़ी गुजरती हैं। इन सभी में यह यंत्र लगाया जाएगा। इसके लगने से यात्री व ट्रेन और प्रशासन सभी को लाभ होगा। इसमें धुंध से खराब होने वाले समय व हादसों को बचाया जा सकेगा। फ ॉग सेफ्टी डिवाइस एक बैटरी संचालित यंत्र है। इसमें जीपीएस की सुविधा होती है। इसको ट्रेन संचालन के दौरान इंजन के बाहरी हिस्से में लगा दिया जाता है। इस एंटीना से डिवाइस को सिग्नल मिलता है। इसके आधार पर ट्रेन के संचालन का रेल मार्ग निर्धारित किया जाता है। रेल मार्ग निर्धारित करते ही बीच रास्ते में पड़ने वाले रेल फ ाटक, सिग्नल और रेलवे स्टेशन की जानकारी पहले से दर्ज होती है। इस समय धुंध का मौसम चल रहा है। सुबह दस बजे तक व शाम छह बजे के बाद कोहरा छाना शुरू हो जाता है।
विज्ञापन


ट्रेन की गति व सुरक्षा को बनाए रखने के लिए यह यंत्र जरूरी

कोहरे के समय में ट्रेनों की गति कम होने के कारण यात्रियों का समय भी बर्बाद होता था। इसके अलावा स्टेशन व फाटक के बारे में सही से जानकारी नहीं मिल पाती थी। अब फॉग सेफ्टी डिवाइस लगाने के बाद इन समस्याओं से निजात मिलेगी। इसके अलावा ट्रेन संचालन से जुड़े सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वह भी सावधानी बरतें, ताकि यात्रियों का सफर सुरक्षित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


--जयप्रकाश स्टेशन अधीक्षक जींद जंक्शन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed