फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Now no one will remain hungry in the court of Jayanti Devi Temple

Jind News: जयंती देवी मंदिर के दरबार में अब कोई भी नहीं रहेगा भूखा

Sat, 11 Nov 2023 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 11 Nov 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Now no one will remain hungry in the court of Jayanti Devi Temple
जयंती देवी मंदिर दरबार में मां की रसोई का शुभांरभ करते संतोष जैन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। महाभारतकालीन जयंती देवी मंदिर के दरबार में अब हर उस पेट को भरपेट खाना मिलेगा, जो किन्हीं कारणों से भूखा रहने को मजबूर था। जयंती देवी मंदिर के दरबार में जो रसोई चलेगी, उसका चूल्हा सुबह से लेकर देर शाम तक चलता रहेगा। सिद्धपीठ शक्ति के दरबार में छोटी दिवाली पर रसोई का शुभारंभ किया गया। प्रतिदिन सुबह नौ से सायं सात बजे तक चलने वाली रसोई को मां का नाम दिया गया।
रसोई का शुभारंभ समाजसेवी विकास जैन की मां संतोष जैन ने पुजारी नवीन कुमार शास्त्री के सानिध्य में किया। संतोष जैन ने कहा कि जब कोई बच्चा भूख के कारण रोता है तो उसी समय मां उसका पेट भर देती है। यही सोच है कि जींद शहर की कुलदेवी माता जयंती देवी के दरबार में आने वाला कोई भी भूखा न रहे।
विज्ञापन

समाजसेवी विकास जैन ने कहा कि इस रसोई को मां का नाम दिया गया है। यहां प्रतिदिन कोई भी आकर भरपेट खाना खा सकता है। शहर में अनेक स्थानों पर जरूरतमंदों के लिए खाना परोसा जाता है। यह समाज के लिए सराहनीय है। किंतु कई बार तय समय के बाद आने वाले व्यक्ति को खाना नहीं मिल पाता और वह भूखा रह जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए मां जयंती के दरबार में ऐसी व्यवस्था की गई है कि सुबह से शाम तक रसोई का चूल्हा चलता रहेगा। मां के दरबार में आकर कोई भी भूखा नहीं रह सकता। इस खास अवसर पर मुकेश जैन, सुनील शांडिल्य, अशोक छाबड़ा,ओमप्रकाश शर्मा, राजेंद्र कौशिक ,सोमबीर मालिक, अंकित फोगाट, रोहित गोयल, अजय गर्ग, विक्रम मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed