फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Now health facilities will be available near home

शहर में खोले जाएंगे सात अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर

Fri, 07 Oct 2022 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Now health facilities will be available near home
पेज दो की लीड या फ्लायर
विज्ञापन

अब घर के नजदीक ही मिलेगी स्वास्थ्य सुविधाएं
सात कॉलोनियों में खुलेंगे अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, 50 हजार को मिलेगा लाभ
स्वास्थ्य विभाग ने कॉलोनियों में भवन की तलाश शुरू की
बीपी, शुगर चेक होने समेत12 तरह की सुविधा मिलेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। आयुष्मान भारत योजना के दूसरे चरण पर स्वास्थ्य विभाग ने काम शुरू कर दिया है। लोगों को उनके घर के नजदीक ही स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए शहर में सात नए अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर शुरू किए जाएंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने कॉलोनियों में भवन की तलाश शुरू कर दी है। इनके शुरू होने से शहर के 50 हजार लोगों को लाभ मिलेगा।
सिविल सर्जन डॉ मंजू कादियान ने बताया कि पहले चरण में विभाग द्वारा इंदिरा कॉलोनी, राम कॉलोनी, जोगेंद्र नगर, शिवपुरी कॉलोनी, विश्वकर्मा कॉलोनी, चंद्रलोक कॉलोनी, न्यू कृष्णा कॉलोनी में अर्बन हेल्थ वेलनेस सेंटर खोले जाएंगे। इसके लिए विभाग ने इन कॉलोनियों में एक हजार वर्ग गज में बने भवनों की जगह तलाश शुरू कर दी है। प्रत्येक अर्बन हेल्थ वेलनेस सेंटर में सात से आठ कमरे व बिजली की सुविधा होगी।
विज्ञापन

विभाग ने भवनों की तलाश के लिए दस अक्टूबर तक समय लिया गया है। भवन मिलते ही इन कॉलोनियों में स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी शुरू हो जाएगी। इन सेंटरों को शुरू करने का मकसद लोगों को डोर स्टेप पर ही हेल्थ सुविधा मुहैया कराना है। इससे लोगों को जांच के लिए सीधे नागरिक अस्पताल पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इन सात हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के शुरू होने से शहरी एरिया की करीब 50 हजार लोगों को फायदा होगा। 1
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
मरीजों को दवा भी मिलेगी
अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में 12 तरह की स्वास्थ्य सुविधाएं होगी। यहां इलाज के साथ-साथ जांच की भी सुविधा होगी। यही नहीं जिला अस्पताल में मरीज को जो दवा लिखी जाएगी, वह मरीज को अपने घर के पास के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर उपलब्ध होगी। यहां नियमित रूप से मरीजों की बीपी, शुगर जैसे जांच हो सकेगी।

वर्जन
भवन मिलते ही इनका प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भेज दिया जाएगा। इन अर्बन हेल्थ वेलनेस सेंटर को जल्द ही शुरू किया जाएगा, ताकि लोगों को अपने घर के नजदीक ही स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। सात अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों के लिए भवनों की तलाश की जा रही है।
-डॉ. मंजू कादियान, सिविल सर्जन
फोटो कैप्शन
06जेएनडी16 : जींद में खुले हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का फाइल फोटो। संवाद।
06जेएनडी17 : सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादियान। संवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed