{"_id":"664bb01f03dda766ef04b517","slug":"now-disabled-people-will-not-be-deprived-of-voting-dr-ashutosh-jind-news-c-199-1-jnd1001-117337-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मतदान से वंचित नहीं रहेंगे दिव्यांग : डॉ. आशुतोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मतदान से वंचित नहीं रहेंगे दिव्यांग : डॉ. आशुतोष
Tue, 21 May 2024 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 21 May 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
जींद। दर्पण कम्युनिकेशन सोसाइटी के दिव्यांग बच्चों, शिक्षकों और वॉलंटियर्स ने सोमवार को जागरूकता रैली निकाल कर दिव्यांगों को मतदान करने का संदेश दिया। वॉलंटियर ने पोस्टर के माध्यम से दिव्यांगों को मतदान के प्रति प्रेरित किया। रैली के माध्यम से दिव्यांगों से आह्वान किया गया कि वे 25 मई को शत-प्रतिशत मतदान करें। दिव्यांग को मतदान करने के लिए कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी। उन्हें अब मतदान से वंचित नहीं रहना पड़ेगा। हर दिव्यांग कह सकता है भारत भाग्य विधाता हूं, अब मैं मतदाता हूं।
सोसाइटी निदेशक डाॅ. आशुतोष ने बताया कि 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग अपने मत का प्रयोग घर से पोस्टल बैलेट से कर सकते हैं। दिव्यांगों को घर से बूथ तक जाने के लिए वाहन के साथ व्हीलचेयर की सुविधा मिलेगी। प्राचार्य सुरेंद्र कुमार ने कहा कि दिव्यांग मोबाइल के प्ले स्टोर से सक्षम एप को डाउनलोड कर मतदान के लिए सारी सुविधाओं का लाभ पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस अवसर पर भगवान राणा, डाॅ. राजेश्वसर, आशुतोष कौशिक, अर्चना, जयपाल, प्रदीप, देवेंद्र अहलावत, दीप्ति, मीनू शर्मा, रितु, अंशुल, रितेश, डाॅ. हरजीत, डॉ. मनीष कुमार मौजूद थे।