{"_id":"677ac43bb6f6a32b7109ccb5","slug":"now-direct-bus-service-from-jind-to-haridwar-at-7-pm-jind-news-c-199-1-sroh1009-128011-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: हरिद्वार के लिए शाम 7 बजे अब जींद से सीधी बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: हरिद्वार के लिए शाम 7 बजे अब जींद से सीधी बस सेवा
विज्ञापन
05जेएनडी34: जींद बस अड्डे का फोटो जहां से बस चलेगी। संवाद
जींद। जींद से हरिद्वार जाने वाले यात्रियों के लिए रोडवेज की तरफ से अच्छी खबर है। पहले जींद से शाम सात बजे के बाद एक ही बस चलती थी। अब हिसार डिपो से बस चलकर जींद होते हुए हरिद्वार जाएगी। इससे सफीदों व पानीपत के यात्रियाें को भी राहत मिलेगी। यह बस शुरू होने से जींद से सीधी बस सर्विस मिलेगी।
यह बस शाम पांच बजकर 20 मिनट पर हिसार से चलकर हांसी होते हुए शाम सात बजे जींद पहुंचेगी। सात बजे जींद से चलकर पानीपत होते हुए रात लगभग 12 बजे बस हरिद्वार पहुंचेंगी। वहीं, अगली सुबह हरिद्वार से बस सुबह दस बजे वापसी चलेगी। ऐसे में हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को काफी फायदा होगा। हरिद्वार देश के धार्मिक स्थलों में एक पर्यटन स्थल है। ऐसे में जींद से काफी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार घूमने के लिए जाते हैं। जींद से हरिद्वार के लिए कोई ट्रेन नहीं है। बस के माध्यम से ही श्रद्धालु हरिद्वार जाते हैं। जींद से हरिद्वार की दूरी 263 किलोमीटर है और किराया 360 रुपये लगता है। फतेहाबाद डिपो की एक बस हरिद्वार के लिए चलती है, जो रात साढ़े नौ बजे जींद से होकर हरिद्वार जाती है। जींद से हरिद्वार के लिए पांच बस चलती हैं। इसमें से पहली बस सुबह पांच बजकर 50 मिनट पर जींद से चलती है। इसके बाद दूसरी बस सुबह छह बजकर 20 मिनट पर, तीसरी बस सुबह आठ बजे, चौथी बस नौ बजकर 25 मिनट पर व पांचवीं बस दोपहर 12 बजे भी जाती है।
बॉक्स
शाम सात बजे चलेगी बस, यात्रियों को राहत
जींद से हरिद्वार के लिए शाम सात बजे बस चलेगी। यह बस हिसार डिपो से हरिद्वार के लिए शाम पांच बजे के बाद चलेगी, जो जींद से होकर गुजरेगी। इससे यात्रियों को फायदा होगा। जींद से दिन के समय पांच बस हरिद्वार के लिए चलती हैं। अब देर शाम को जाने वाले यात्रियों को भी लाभ होगा।
विज्ञापन
-राजबीर शामदो, डीआई जींद