फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Now DC has given orders to BDPO to get the land for PHC in the name of Health Department

पीएचसी के लिए जमीन स्वास्थ्य विभाग के नाम करवाने के अब डीसी ने दिए बीडीपीओ को आदेश

Wed, 23 Feb 2022 10:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 10:32 PM IST
विज्ञापन
Now DC has given orders to BDPO to get the land for PHC in the name of Health Department
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का पुराना भवन, जहां बनेगा नया भवन। - फोटो : Jind
तीन साल से डाहौला ग्राम पंचायत द्वारा प्रस्ताव पारित करने व पंचायत विभाग के डायरेक्टर के आदेश के बावजूद बीडीपीओ अलेवा द्वारा जमीन स्वास्थ्य विभाग के नाम नहीं करवाने पर डीसी ने संज्ञान लिया है। डीसी ने बीडीपीओ को आदेश जारी करते हुए जमीन नाम करवाकर उनके कार्यालय को 15 दिन में सूचित करने के निर्देश दिए हैं। अब देखना होगा कि तीन साल से पंचायत विभाग के डायरेक्टर के आदेशों को ठेंगा दिखाने वाले अधिकारी डीसी के आदेश पर क्या कार्रवाई करते हैं।
विज्ञापन

बताते चलें कि गांव डाहौला में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के नाम जमीन करवाई जानी है। इसके लिए ग्राम पंचायत के बाद डीसी तथा इसके बाद पंचायत विभाग के डायरेक्टर ने तीन वर्ष पहले जमीन स्वास्थ्य विभाग के नाम करवाने के आदेश जारी किए थे लेकिन बीडीपीओ अलेवा तीन साल से इस फाइल को दबाए बैठे हैं और आज तक जमीन स्वास्थ्य विभाग के नाम नहीं हुई। अमर उजाला ने इस खबर को 20 फरवरी के अंक में प्रकाशित किया था। इसके बाद जिला प्रशासन की नींद टूटी और बीडीपीओ अलेवा को डीसी मनोज कुमार ने आदेश जारी करते हुए 15 दिन में यह जमीन स्वास्थ्य विभाग के नाम करवाने के निर्देश दिए हैं। डीसी ने बीडीपीओ अलेवा को भेजे पत्र में साफ कहा है कि उनको जमीन नाम करवाने के बाद सूचना दी जाए। पंचायत विभाग के अधिकारी जिन आदेशों को तीन साल से दबाए बैठे हैं अब 15 दिन में यह कार्य कैसे कर सकते हैं, यह अपने आप में सोचने वाली बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed