फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Now after seeing the board, you will know which group's blood is available

अब बोर्ड देख कर पता चलेगा किस ग्रुप का रक्त है उपलब्ध

Sat, 30 Apr 2022 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Now after seeing the board, you will know which group's blood is available
जींद। नागरिक अस्पताल के ब्लड बैंक में किस-किस ग्रुप की कितनी यूनिट रक्त उपलब्ध है, इसकी जानकारी अब प्रतिदिन अस्पताल के बोर्ड पर मिलेगी। स्वास्थ्य कर्मी इस बोर्ड पर प्रतिदिन रक्त की उपलब्धता की जानकारी अंकित करेंगे। इससे मरीजों और उनके तीमारदारों को सुविधा होगी।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में अक्सर रक्त की जानकारी लेते समय अस्पताल के कर्मचारियों और मरीज के तीमारदारों के बीच नोकझोंक हो जाती थी। ब्लड बैंक के कर्मचारी किसी ग्रुप का रक्त नहीं होने की स्थिति में मना कर देते थे जिससे तीमारदारों को लगता था कि वे रक्त देना नहीं चाहते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए नई व्यवस्था बनाई गई है। अब नागरिक अस्पताल की नई बिल्डिंग में स्थित ब्लड बैंक के बाहर एक बोर्ड लगाया गया है। इस बोर्ड पर ब्लड ग्रुप ए, बी, ओ तथा एबी के बारे में पूरी जानकारी लिखी जाती है। इसमें इन ग्रुप के पॉजिटिव व नेगेटिव ग्रुप में कितनी यूनिट रक्त अस्पताल में मौजूद हैं, इसकी जानकारी लिखी जाएगी। शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में ब्लड ग्रुप ए पॉजिटिव की 44 यूनिट तथा नेगेटिव की 7 यूनिट उपलब्ध रही। वहीं बी पॉजिटिव की 34 व नेगेटिव की 8 यूनिट उपलब्ध रही। ओ पॉजिटिव की 72 व नेगेटिव की 11, एबी पॉजिटिव की 7 तथा नेगेटिव की 4 यूनिट उपलब्ध रही। अस्पताल में इस समय सबसे कम एबी नेगेटिव की ग्रुप रक्त की चार यूनिट ही उपलब्ध है जबकि सबसे अधिक ओ पॉजिटिव की 72 यूनिट उपलब्ध है। शुक्रवार को अस्पताल में सभी ग्रुपों की मिलाकर 187 यूनिट मौजूद रही।
विज्ञापन

कई बार मरीजों के परिजन किसी ग्रुप रक्त के बारे में बार-बार जानकारी मांगते रहते थे। इस कारण अस्पताल के कर्मचारियों के साथ उनकी नोकझोंक हो जाती थी। इससे छुटकारा पाने के लिए बोर्ड लगाया गया है, जिसपर प्रतिदिन सुबह आठ बजे अस्पताल में मौजूद ब्लड ग्रुपों की सभी यूनिटों के बारे में जानकारी अंकित की जाएगी। जैसे-जैसे यूनिट कम या ज्यादा हुई तो यह जानकारी दुरुस्त कर दी जाएगी। इससे कर्मचारियों के साथ-साथ मरीजों के परिजनों को भी राहत मिलेगी। - डॉ. अजय चालिया, ब्लड बैंक प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed