फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Now a sample of blood will be taken along with Corona for four days

अब चार दिन कोरोना के साथ ही लिया जाएगा ब्लड का सैंपल

Fri, 11 Sep 2020 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Now a sample of blood will be taken along with Corona for four days
अब चार दिन कोरोना के साथ लिया जाएगा ब्लड का भी सैंपल
विज्ञापन

ब्लड ग्रुप का लगाया जाएगा पता, किसी प्रकार का नहीं लगेगा शुल्क
मुख्यालय ने मांगी है ब्लड ग्रुप की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। स्वास्थ्य विभाग अब कोरोना की जांच को लिए सैंपल लेने के साथ ब्लड का भी सैंपल लेगा। इस ब्लड सैंपल से व्यक्ति के ब्लड ग्रुप की जांच की जाएगी। व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट तथा उसका ब्लड ग्रुप स्वास्थ्य निदेशालय को भेजा जाएगा। ऐसा चार दिन तक किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ब्लड ग्रुप जांच के लिए कोई शुल्क नहीं लेगा।
स्वास्थ्य निदेशालय की तरफ से जिला स्वास्थ्य विभाग को निर्देश मिला है कि जो लोग कोरोना जांच के लिए सैंपल देने आएं, उनका ब्लड सैंपल भी लिया जाए। इस ब्लड सैंपल की जांच करके यह पता लगाया जाए कि सैंपल देने वाले व्यक्ति का ब्लड ग्रुप क्या है। इसके बाद पूरी रिपोर्ट स्वास्थ्य निदेशालय को भेजी जाए। कोरोना की पॉजिटिव और निगेटिव आने वाली रिपोर्ट को अलग-अलग बनाकर ब्लड ग्रुप के साथ भेजी जाय। स्वास्थ्य निदेशालय इस सैंपल से यह पता लगाएगा कि कहीं कोरोना संक्रमण किसी एक या दो ब्लड ग्रुपों में तो नहीं फैल रहा है। इससे पता चल जाएगा कि कोरोना किस ब्लड ग्रुप में ज्यादा प्रभावी है।
विज्ञापन

बॉक्स
स्वास्थ्य निदेशालय की तरफ से कोरोना जांच के लिए सैंपल के साथ-साथ लोगों के ब्लड सैंपल लेने के निर्देश मिले हैं। यह प्रक्रिया चार दिन तक चलेगी। इस सैंपल से व्यक्ति के ब्लड ग्रुप का पता करके उसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य निदेशालय को भेजी जाएगी। इसके आगे ब्लड ग्रुप का विभाग क्या करेगा, इसकी जानकारी नहीं है। हमें केवल ब्लड ग्रुप की रिपोर्ट व कोरोना रिपोर्ट मुख्यालय को भेजनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. मनजीत सिंह, सिविल सर्जन, जींद।
फोटो कैप्शन
11जेएनडी 16 : कोरोना जांच के लिए सैंपल लेते डॉ. रमेश पांचाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed