फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Notice to 51 drinking water consumers in Bibipur and Morkhi

Jind News: बीबीपुर और मोरखी में 51 पेयजल उपभोक्ताओं को नोटिस

Mon, 02 Jun 2025 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Notice to 51 drinking water consumers in Bibipur and Morkhi
02जेएनडी27-गांव में जाकर निरीक्षण करने पहुंची जन स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्रोत विभाग
जींद। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन व ग्राम पंचायत बीबीपुर की संयुक्त टीम ने बीबीपुर और मोरखी गांव में 51 उपभोक्ताओं को नोटिस दिए गए। जिला सलाहकार रणधीर मताना की अध्यक्षता में गांव में घर-घर जाकर पेयजल के कनेक्शन चेक किए गए।
विज्ञापन

जिला सलाहकार रणधीर मताना व खंड समन्वयक दिनेश मलिक ने बताया कि गांव में पेयजल के खुले नल द्वारा पेयजल की बर्बादी की जा रही थी। कुछ लीकेज व अस्वच्छ कनेक्शन के कारण ग्रामीणों को स्वच्छ पानी नहीं मिल रहा था।
विज्ञापन

इसको लेकर बीबीपुर के सरपंच सुखबीर सिंह की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि मंगलवार को ग्राम जल एवं सीवरेज समिति की बैठक बुलाई जाएगी और इस कमेटी के सदस्य टीम के साथ घर-घर जाकर लोगों को पेयजल संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि टीम में पेयजल की सप्लाई चलाकर 108 घरों की विजिट की। इस दौरान 37 ऐसे पेयजल उपभोक्ताओं को नोटिस दिए गए, जिन्होंने अपने कनेक्शन सब्जी या खेती के लिए या अवैध तरीके से प्लॉट में किए थे या नलों पर टेप नहीं लगाकर पेयजल को बर्बाद कर रहे थे।

इसके बाद टीम ने जलघर में पूर्व सरपंच सुनील जागलान के साथ मीटिंग की। दूसरी तरफ गांव मोरखी में सुरेंद्र गुग्गल ने 65 घरों की विजिट करके 24 लोगों को नोटिस दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed