फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Notice sent to nine banks for non-availability of fire safety

अग्नि सुरक्षा की व्यवस्था नहीं होने पर दमकल विभाग ने नौ बैंकों को दोबारा भेजा नोटिस

Mon, 25 Apr 2022 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Notice sent to nine banks for non-availability of fire safety
जींद। अग्नि सुरक्षा के मानकों को पूरा नहीं करने वाले नौ बैंकों को अग्नि शमक विभाग ने दोबारा नोटिस भेजा है। चेतावनी दी है कि यदि 15 दिन में एनओसी लेने की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले जांच के दौरान खामियां मिलने पर चार अप्रैल को भी नोटिस दिया गया था।
विज्ञापन

जिले में कई ऐसे बड़े संस्थान हैं, जिनके पास आग पर काबू पाने के पर्याप्त उपकरण नहीं हैं। इसके बावजूद यह संस्थान नियमित रूप से काम कर रहे हैं। ऐसे में अग्नि शमक विभाग द्वारा अब कार्रवाई शुरू की गई है। अग्नि शमक विभाग के अधिकारियों के अनुसार किसी भी संस्थान को अपने भवन में आग पर काबू पाने के लिए पर्याप्त उपकरण रखने होते हैं। इसकी जांच करवाकर विभाग से एनओसी लेनी होती है। काफी ऐसे संस्थान हैं जिनमें बेहद जरूरी होने के बावजूद भी यह सुविधा नहीं है। इसमें कोचिंग सेंटर, बैंक शाखा, अस्पताल व अन्य शिक्षण संस्थाएं ऐसी हैं, जिनहोंने एनओसी नहीं ली है। जिसके चलते दमकल विभाग द्वारा बड़े भवनों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी दौरान नौ ऐसे बैंक परिसर चिह्नित हुए हैं, जहां पर्याप्त उपकरण नहीं हैं।
विज्ञापन

बॉक्स
विभाग द्वारा बैंक शाखाओं का निरीक्षण किया गया। इसमें कई ऐसे बैंक पाए गए जिनमें आग से बचने के लिए कोई उपाय नहीं हैं। चार अप्रैल को भी नौ बैंक शाखाओं को नोटिस जारी किया गया था। इसके बावजूद संबंधित बैंक शाखाओं ने कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई। अब दोबारा नोटिस भेजकर 15 दिन का एनओसी लेने की प्रक्रिया शुरू करने का समय देते हुए चेतावनी दी गई है। ऐसा नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।-सुनील कुमार, सहायक दमकल केंद्र अधिकारी जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed