फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Not paying the loan of the finance company in Karela village proved costly for the house owner

Jind News: करेला गांव में फाइनेंस कंपनी का लोन न भरना मकान मालिक को पड़ा भारी

Thu, 28 Aug 2025 02:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 28 Aug 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Not paying the loan of the finance company in Karela village proved costly for the house owner
27जेएनडी28-करेला गांव में मकान पर कब्जा कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों को समझाते हुए पुलिसकर्मी। स
जुलाना। करेला गांव में बैंक का लोन नहीं भरने पर बैंक की ओर से प्रशासन के साथ मिलकर मकान को ताला लगाया गया। घर को ताला लगाने गए पुलिस व प्रशासन को ग्रामीणों ने ताला लगाने से रोका। ग्रामीणों की ओर से हंगामा किया गया, लेकिन प्रशासन के सामने ग्रामीणों की नहीं चली।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि लोन की पूरी किस्त भर दी गई है। इसके बावजूद भी धोखा कर फाइनेंस कंपनी ने उनके घर पर ताला जड़ा है। कंपनी के मैनेजर राहुल ने बताया कि गांव करेला में जुनेजा पत्नी साहिल ने उनकी इंडिया सेंट्रल फाइनेंस कंपनी हिसार से करीब सात लाख 43 हजार हाउस लोन लिया हुआ था, जो जुनेजा की ओर से हाउस लोन की किस्त नहीं भरने पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार शालिनी लाठर की देखरेख मे सेंट्रल फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों की ओर से मकान पर कब्जा कार्रवाई करके मकान को सील किया गया है।
विज्ञापन

कंपनी के मैनेजर राहुल ने बताया कि करेला गांव निवासी महिला जुनेजा ने बैंक से लोन लिया गया था, जिस पर बुधवार को कब्जा कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट की निर्देश के अनुसार उनके मकान पर कब्जा कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि लोन से संबंधित इनको पहले भी तीन बार नोटिस दिए जा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
करेला गांव में बुधवार को एक मकान की कब्जा करवाई थी। यहां कुछ लोगों की विरोध भी किया गया लेकिन पुलिस प्रशासन की मदद से शांतिपूर्वक तरीके से मकान को सील किया गया है।
-शालिनी लाठर, तहसीलदार

27जेएनडी28-करेला गांव में मकान पर कब्जा कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों को समझाते हुए पुलिसकर्मी। स

27जेएनडी28-करेला गांव में मकान पर कब्जा कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों को समझाते हुए पुलिसकर्मी। स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed