फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   no room in awadh assam and udyan abha train on diwali and chhath pooja

दिवाली और छठ पूजा पर अवध आसाम व उद्यान आभा में सीट फुल

Thu, 03 Oct 2019 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
no room in awadh assam and udyan abha train  on diwali and chhath pooja
दिवाली के त्योहार पर उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों में अभी से सीटें फुल हो चुकी हैं। बात ट्रेनों की करें तो अवध आसाम एक्सप्रेस में अभी से 100 से अधिक की वेटिंग चल रही है। यह ट्रेन जींद जंक्शन से सुबह साढ़े चार बजे चलती है। इसी के साथ उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस में 50 से अधिक की वेटिंग चल रही है। यह ट्रेन जींद जंक्शन से दो बजकर 50 मिनट पर चलती है। दिवाली और छठ पर्व के लिए ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल लग रहा है। अक्तूबर-नवंबर महीने में दिवाली, गोवर्धन पूजा, छठ पूजा व भैया दूज जैसे बड़े त्योहार हैं। इन त्योहारों पर हर कोई अपने घर जाना चाहते हैं। इसी के कारण ट्रेनों में भीड़ रहने वाली है। टिकट कनफर्म करवाने के लिए लोग ऑनलाइन व रिजर्वेशन विंडो पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

अक्तूबर में हैं त्योहारों का मेला
अक्तूबर महीने में त्योहार ज्यादा हैं। हिंदुओं के त्योहार दिवाली, धनतेरस व भैया दूज जैसे बड़े त्योहारों का विशेष महत्व है। हर कोई इन त्योहारों को अपने परिवार के साथ मनाना चाहते हैं। ऐसे में यूपी व बिहार से जींद जिले में काम करने वाले हजारों लोग इन त्योहारों पर अपने घर जाना चाहते हैं। आठ अक्तूबर को दशहरा, 25 को धनतेरस, 27 को दिवाली, 28 को गोवर्धन पूजा और 29 को भैयादूज व दो नवंबर को छठ पूजा है। ऐसे में अक्तूबर को त्योहारों का महीना कहा जा सकता है। इस कारण बिहार व यूपी की तरफ जाने वाली ट्रेनों में रिजर्वेशन के लिए मारामारी चल रही है।
विज्ञापन

अक्तूबर में त्योहार ज्यादा है, इसलिए बिहार और यूपी की ओर जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग चल रही है। इस पूरे महीने में त्योहार ज्यादा हैं तो पूरे महीने ट्रेनों में सीट रिजर्वेशन के लिए मारामारी रहेगी। अवध आसाम एक्सप्रेस में 100 और उद्यान आभा में 50 से अधिक वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विक्रम सिंह, रिजर्वेशन विंडो अधिकारी जींद जंक्शन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed