फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   No relief from monkeys in civil hospital

Jind News: नागरिक अस्पताल में बंदरों से नहीं मिल रही निजात

Wed, 04 Sep 2024 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 04 Sep 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
No relief from monkeys in civil hospital
03जेएनडी32 : नागरिक अस्पताल में खड़ी गाड़ियों पर चढ़े बंदर। संवाद
जींद। नागरिक अस्पताल को बंदरों से निजात नहीं मिल रही है। अस्पताल में बंदरों के आतंक से हर कोई परेशान है। अस्पताल की पुराने व नए भवन में हर समय बंदरों का झुंड रहता है। इसकी वजह से यहां आने वाले मरीजों को तो परेशानी उठानी पड़ती है। इसके अलावा अस्पताल स्टाफ व बीमार लोगों को तो हर समय यह डर लगा रहता है कि कहीं कोई बंदर काट न ले।
विज्ञापन

स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा ने कहा कि समाधान को लेकर नगर परिषद की बेरुखी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अस्पताल में बंदरों के आतंक से निजात दिलवाने को लेकर जो पत्र भेजा गया था, उसका 29वीं बार रिमाइंडर भेजा गया लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो पाया है। स्वास्थ्य सुपरवाइजर संघ ने डीसी के नाम लिखे शिकायत पत्र में बताया कि अस्पताल में हर जगह बंदरों का झुंड नजर आता है और कई बार मरीजों को बंदर काट कर घायल भी कर चुके हैं। अस्पताल के कंप्यूटर रिकॉर्ड रूम तक में बंदर कई बार घुस चुके हैं और रिकॉर्ड को खराब कर चुके हैं। समस्या के समाधान को लेकर नगर परिषद के अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं किया गया। उनकी मांग है कि अस्पताल से बंदरों को पकड़ कर बीड़ या किसी दूसरे स्थान पर छोड़ा जाए ताकि लोगों को बंदरों के आतंक से निजात मिल सके। वहीं मरीजों और तीमारदारों के लाए गए भोजन को बंदर बाइक आदि से निकाल कर ले जाते हैं, तो वहीं स्टाफ कर्मियों के बाइक, स्कूटी, गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं।

03जेएनडी32 : नागरिक अस्पताल में खड़ी गाड़ियों पर चढ़े बंदर। संवाद

03जेएनडी32 : नागरिक अस्पताल में खड़ी गाड़ियों पर चढ़े बंदर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed